होम / दुर्ग - भिलाई / मंत्री गजेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात का 138वां संस्करण
दुर्ग - भिलाई
मंत्री गजेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात का 138वां संस्करण
दुर्ग। केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138वें संस्करण का प्रसारण सुने। इस दौरान नयापारा बघेरा स्थित वार्ड क्रमांक 56 की बूथ अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी पटेल जी के निवास पर क्षेत्र के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों से संवाद करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, आतंकवाद के विरुद्ध भारत के दृढ़ संकल्प, जनगणना में जनभागीदारी, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने तथा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के संकल्प सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम देश के अलग-अलग क्षेत्रों में सकारात्मक कार्य कर रहे नागरिकों के प्रयासों को सामने लाने के साथ ही जनभागीदारी की भावना को मजबूत करता है। हर संस्करण के माध्यम से प्रधानमंत्री जी देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता, जनभागीदारी और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री जी का आह्वान समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। मन की बात का यह संस्करण भी देश की सामूहिक शक्ति, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त करने वाला प्रेरणादायी संवाद रहा। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.