Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

गुरु घासीदास वार्ड में श्री सत्य साई बाबा का जन्म शताब्दी समारोह भव्य रूप से संपन्न

गुरु घासीदास वार्ड में श्री सत्य साई बाबा का जन्म शताब्दी समारोह भव्य रूप से संपन्न

17826112025132354779261120250933121000440711.webp

दुर्ग। नगर के गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 44 स्थित प्रशांति निलयम मंदिर में श्री सत्य साई सेवा समिति के तत्वावधान में श्री सत्य साई बाबा का जन्म शताब्दी समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तीन बार ओंकार उच्चारण के साथ हुई।
समारोह की मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर अलका बाघमार थीं। उनका स्वागत समिति द्वारा गोद लिए गए ग्राम कोकड़ी के बाल विकास केंद्र के नौनिहालों ने मनमोहक ढंग से किया।
प्रेरक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ..
कार्यक्रम में विभिन्न बाल विकास गुरुओं- निशा ठाकुर (न्यू आदर्श नगर), तृप्ति नायडू एवं सृष्टि तिवारी (कसारीडीह), तोमेश्वरी साहू और लोकेश्वरी साहू (ग्राम कोकड़ी) ने आकर्षक एवं प्रेरक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित जनों द्वारा खूब सराहा गया।
समिति की वरिष्ठ साईं भक्त यमला साहू ने बाबा के जीवन, उनके सेवा कार्यों और मानवता के प्रति उनके योगदान की जानकारी दी।
वहीं विश्व कुमार तिवारी ने बच्चों को अनुशासन, आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए।

Image after paragraph

सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान ..
समिति द्वारा निर्धारित सेवा क्षेत्र चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया जिसमें डॉ. मानसी गुलाटी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. हर्षिता तिवारी (दंत चिकित्सक), डॉ. अभिषेक खरे (दंत चिकित्सक), अरुण सिंह (पूर्व नेत्र सहायक अधिकारी, जिला चिकित्सालय), उर्मिला ओझा (प्रशासनिक अधिकारी, विज्ञान विकास केंद्र), शुभम चंद्राकर (इंचार्ज, राष्ट्रीय सुरक्षा योजना – छत्रपति शिवाजी कॉलेज), समिति के यूथ विंग के समर्पित और सक्रिय साईं भक्त का  सम्मान महापौर अलका बाघमार द्वारा प्रदान किया गया।
समिति की महिलाओं ने महामंगल आरती और दीप प्रज्वलन कर भक्तिमय वातावरण तैयार किया।
कार्यक्रम का संचालन दिलीप ठाकुर एवं गौरव ठाकुर ने किया। आभार प्रदर्शन समिति के संयोजक गौरव ठाकुर द्वारा किया गया।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति..
कार्यक्रम में बी.पी. पांडे, आई.एल. साहू, आर.एच. राव, वाई.पी. चौधरी, आर.के. तिवारी, हरीश चंद ठाकुर , सीताराम ठाकुर, श्री डोंनगांवकर सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं साईं भक्त उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर का भी आयोजन ..
उल्लेखनीय है कि समिति द्वारा गत 16 नवंबर को जिला चिकित्सालय दुर्ग स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें 25 यूनिट रक्तदान किया गया।
श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित यह कार्यक्रम आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के उत्कृष्ट संगम का प्रतीक रहा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.