होम / दुर्ग - भिलाई / सूने मकान में चोरी: दो नाबालिग चोर गिरफ्तार, टीवी से लेकर चांदी की बिछिया तक उड़ाई
दुर्ग - भिलाई
सूने मकान में चोरी: दो नाबालिग चोर गिरफ्तार, टीवी से लेकर चांदी की बिछिया तक उड़ाई
दुर्ग। जहां लोग खुशियों में डूबे थे, वहीं दुर्ग जिले के भिलाई के ग्राम नेवई भाठा में एक परिवार के घर पर चोरी की वारदात हो गई। परिवार त्योहार मनाने बालोद अपने गृहग्राम गया था, तभी दो नाबालिगों ने घर में घुसकर टीवी, गैस सिलेंडर, सिलाई मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, कटर मशीन और चांदी की बिछिया चोरी कर ली।
घटना नेवई थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से सभी चोरी का सामान बरामद कर लिया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर संप्रेक्षण गृह पुलगांव भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया, ग्राम नेवई भाठा निवासी द्रोणाचार्य साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 अक्टूबर को वे पत्नी के साथ घर में ताला लगाकर बालोद चले गए थे। 17 से 18 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर से करीब 23 हजार रुपए के सामान की चोरी की।
पुलिस ने मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि उन्होंने सामान आधा-आधा बांट लिया था।
एक आरोपी के पास टीवी, गैस सिलेंडर और चांदी की बिछिया मिली, जबकि दूसरे के पास सिलाई मशीन और मिक्सर ग्राइंडर बरामद हुए। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या दोनों अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि त्योहारों के दौरान ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.