Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन

सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन

362260920261340141010145154.jpg

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का महापौर अलका बाघमार ने किया सम्मान

दुर्ग//नगर पालिक निगम। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सिकोला भाटा स्थित आंगन बाड़ी भवन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से देशसेवा के 25 साल के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में दुर्ग महापौर अलका बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं की पारंपरिक रूप से गोदभराई कर उन्हें पौष्टिक आहार एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। वहीं नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराते हुए उन्हें मुंह मीठा कराया गया। 

इस अवसर पर माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई।

उत्कृष्ट सेवा देने वाली दीदियों का सम्मान

कार्यक्रम में क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं दीदियों का महापौर अलका बाघमार ने पार्षद ललिता ठाकुर,पूर्व महापौर एवं भाजपा नेत्री चंद्रिका चन्द्राकर,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल,रत्नेश चन्द्राकर,महिला बाल विकास अधिकारी अनिता सिंह की मौजूदगी में सम्मान किया गया। 

महापौर अलका बाघमार ने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हमारी संस्कृति, मातृशक्ति के सम्मान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प का संगम है। 

उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्य को नारी शक्ति के सम्मान से जोड़ते हुए कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र माता-बहनों और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.