Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

भाजपा की दुर्ग जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न

भाजपा की दुर्ग जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न

1591001202614384722110012026115706whatsappimage2026-01-10at5.24.57pm.webp

संगठनात्मक अनुशासन के साथ ‘चरैवेति चरैवेति’ मूल मंत्र पर कार्य करने का आह्वान – सुरेंद्र कौशिक
दुर्ग। 
भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिले की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक दुर्ग रिवेरा रिसोर्ट में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला महामंत्री दिलीप साहू एवं विनोद अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में विगत एक वर्ष में संपन्न संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी दिनों में संगठन के कार्यों के सफल संपादन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही संगठन में नव नियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक ढांचे एवं अनुशासन के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रवादी विचारधारा के आधार पर कार्य करती है। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने के नाते और केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार होने के कारण कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं जैसे मेक इन इंडिया, गरीब कल्याण, डिजिटल इंडिया, इसरो की उपलब्धियां (चंद्रयान), देश की आर्थिक प्रगति और सामाजिक-आर्थिक विकास की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

Image after paragraph

उन्होंने कहा कि ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के मंत्र पर कार्य कर रही सरकार के प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भरता और जन-भागीदारी के माध्यम से निरंतर जनजागरण आवश्यक है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन में समन्वय और अनुशासन के साथ कार्य करना जरूरी है। जिले की संगठनात्मक संरचना लगभग पूर्णता की ओर है, जिसमें पुराने और नए दोनों प्रकार के दायित्वधारी शामिल हैं। ऐसे में संगठनात्मक गतिविधियों और अनुशासन के माध्यम से भविष्य के मजबूत कार्यकर्ता तैयार करना हमारा लक्ष्य है।
बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बधाई देने वाले सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीता वर्ष चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन सामूहिक प्रयासों से संगठन ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने सभी से ‘चरैवेति चरैवेति’ मूल मंत्र के आधार पर निरंतर आगे बढ़ते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मनोज सोनी, हर्षा चंद्राकर, राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा, गिरेश साहू, नवीन पवार, शैलेंद्र शैंडे, हिमा साहू, शैलेंद्री मंडवी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत सहित विभिन्न मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.