Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

बिना अनुमति सड़क जाम करने वाले 5 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस पर झूमाझटकी का आरोप

बिना अनुमति सड़क जाम करने वाले 5 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस पर झूमाझटकी का आरोप

612021220251453291003857068.jpg

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़ – ताज़ा बड़ी खबर

दुर्ग। कलेक्टर गाइडलाइन के विरोध में हुए हंगामे के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली दुर्ग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर की गई है।

घटना 01 दिसंबर 2025 की है, जब प्रदर्शनकारियों ने बीएसएनएल ऑफिस, पटेल चौक के सामने बिना किसी पूर्व अनुमति के सड़क जाम कर दी थी। मौके पर कानून-व्यवस्था ड्यूटी में तैनात पुलिस बल ने समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस स्टाफ के साथ झूमाझटकी कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं।

थाना सिटी कोतवाली में इस संबंध में अपराध क्रमांक 609/2025 दर्ज किया गया है। पहले दर्ज धाराओं 221, 126(2), 191(2) बीएनएस के साथ अब प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त धाराएँ 121(1), 132, 61(2), 125(क) भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण —

अनिल वासनिक, 43 वर्ष, निवासी अम्बेडकर नगर दुर्ग

विक्की चंद्राकर, 32 वर्ष, निवासी शीतला नगर दुर्ग

दिनेश पांडेय, 35 वर्ष, निवासी गयानगर दुर्ग

राकेश यादव, 38 वर्ष, निवासी गयानगर दुर्ग

जितेन्द्र बत्रा, 41 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी, स्टेशन रोड दुर्ग

पुलिस के अनुसार अन्य फरार आरोपियों की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने का काम जारी है। वीडियो फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और गवाहों के बयान जुटाए जा रहे हैं।

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़ इस केस की हर अगली अपडेट आपको सबसे पहले पहुंचाएगा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.