Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

जलप्रदाय रहेगी प्रभावित 01 दिसम्बर के शाम से सुबह 02 दिसम्बर तक जाने जिन जिन वार्डो में पानी नहीं आएगा जानने के पढ़े पूरी खबर

जलप्रदाय रहेगी प्रभावित 01 दिसम्बर के शाम से सुबह 02 दिसम्बर तक जाने जिन जिन वार्डो में पानी नहीं आएगा

806301120250806291003809165.jpg

01 दिसम्बर सोमवार को सुबह वाटर सप्लाई के बाद मालवीय नगर काम्पलेक्स के पास 600 एम.एम.वाल्व बदली जाएगी, 24 एमएलडी फिल्टर में लिया जाएगा शट डाउन:

दुर्ग/ /नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्र के मालवीय नगर काम्पलेक्स के पास 600 एम.एम.वाल्व बदली किया जाना है। जिस दिनांक 01 दिसम्बर 2025 दिन सोमवार को सुबह वाटर सप्लाई के बाद कार्य कराये जाने हतुं 24 एमएलडी फिल्टर का शट डाउन लिया जाना है, जिससे टंकियों से संबंधित एरिया में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। निगम द्वारा मांग अनुसार एवं आवश्यकता अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की जावेगी। अतएव नागरिकों से अनुरोध है कि, समय पूर्व पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण कर लेवें।

             प्रभावित क्षेत्रः-

1. पदमनाभपुर टंकी वार्ड नं. 43 (कसारीडीह, पूर्व), वार्ड नं. 44 (बाबा गुरूघासीदास वार्ड), वार्ड नं. 45 (पद्मनाभपुर पश्चिम), वार्ड नं. 46 (पद्मनाभपुर पूर्व)

2. शंकर नगर टंकी वार्ड नं. 10 (शंकर नगर, पश्चिम), वार्ड नं. 11 (शंकर नगर, पूर्व), वार्ड नं. 12 (मोहन नगर, पश्चिम), वार्ड नं. 13 (मोहन नगर, पूर्व),

3. शक्तिनगर टंकी वार्ड नं. 17 (औद्योगिक नगर, उत्तर), वार्ड नं. 18 (औद्योगिक नगर, दक्षिण), वार्ड नं 19 (शहीद भगत सिंह दक्षिण), वार्ड नं. 20 (शहीद भगत सिंह उत्तर), वार्ड नं. 21 (तितुरडीह), वार्ड नं. 22 (स्टेशन पारा)

4. गिरधारी नगर टंकी वार्ड नं. 09 (स्वामी विवेकानंद वार्ड), वार्ड नं. 05 (मरारपारा),

5. हनुमान नगर टंकी नं. 21 (तितुरडीह), वार्ड नं 19 (शहीद भगत सिंह दक्षिण), वार्ड नं. 20 (शहीद भगत सिंह उत्तर), वार्ड

6 . ट्रांसपोर्ट नगर टंकी वार्ड न. 16 

   (करहीडीह )

7.शनिचारी बाजार टंकी

वार्ड नं. 30 (तमेरपारा), वार्ड नं. 31 (आपापुरा), वार्ड नं. 32, वार्ड नं. 33 (चंडीमंदिर), वार्ड नं. 34 (शिव पारा), वार्ड नं. 35 (रामदेव मंदिर मंदिर), वार्ड नं. 36 (गंजपारा), वार्ड नं. 37 (आजाद वार्ड), वार्ड नं. 38 (आंशिक)

दिनांक 01. दिसम्बर के शाम से सुबह 02 दिसम्बर तक जलप्रदाय प्रभावित रहेगी।

महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर जल विभाग की टीम मालवीय नगर में मरम्मत कार्य हेतु तैनात रहेंगे,इस दौरान नागरिकों की सुविधा के लिए टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराई जाएगी। 

महापौर व आयुक्त ने की नागरिकों से अपील

महापौर अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल व प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे सोमवार को पानी का संयमपूर्वक उपयोग करें और आवश्यकता अनुसार पूर्व में जल का भंडारण कर लें। उन्होंने कहा कि निगम की तकनीकी टीम पूरी तत्परता से काम कर रही है और किसी भी असुविधा को न्यूनतम रखने का प्रयास किया जा रहा है।जन संपर्क/राजू बक्शी



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.