होम / दुर्ग - भिलाई / वार्ड 55 पुलगांव में 78.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन
दुर्ग - भिलाई
महापौर अलका बाघमार ने किया आर.सी.सी. नाली, रिटेनिंग वॉल एवं पहुंच मार्ग निर्माण का शुभारंभ महापौर ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी समस्याएं, नागरिकों ने जताया आभार
दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव में आज महापौर अलका बाघमार ने कुल 78.08 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, पार्षद अश्वनी निषाद, पार्षद रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, लोकेश्वरी ठाकुर, एल्डरमेन अनूप सोनी सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।
भूमिपूजन के तहत बजरंग चौक हनुमान मंदिर से विदेश साहू के घर तक 7.50 लाख रुपये की लागत से आर.सी.सी. नाली एवं पुलिया निर्माण, गोकुल नगर स्थित तालाब में 48.18 लाख रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल निर्माण तथा गोकुल नगर मुख्य मार्ग से सी. एंड डी. प्लांट स्थल तक 22.40 लाख रुपये की लागत से पहुंच मार्ग निर्माण कार्य शामिल हैं।
नागरिकों से रूबरू होकर सुनी समस्याएं
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर अलका बाघमार ने वार्डवासियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। नागरिकों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित अपनी बातें महापौर के समक्ष रखीं। महापौर ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए।
विकास कार्यों से क्षेत्र को मिलेगी बेहतर सुविधा
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की आवश्यकता और प्राथमिकता के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वार्ड क्रमांक 55 में नाली, पुलिया, तालाब की रिटेनिंग वॉल और पहुंच मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा आवागमन और जल निकासी की व्यवस्था में भी सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर वार्ड के नागरिकों ने विकास कार्यों के भूमिपूजन के लिए महापौर अलका बाघमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.