होम / दुर्ग - भिलाई / मेयर एवं कमिश्नर का वार्ड 60 में सुबह-सुबह निरीक्षण, सफाई में लापरवाही पर कड़ी चेतावनी
दुर्ग - भिलाई
मेयर एवं कमिश्नर का वार्ड 60 में सुबह-सुबह निरीक्षण, सफाई में लापरवाही पर कड़ी चेतावनी
नेपाली बस्ती में नागरिकों से सीधा संवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
दुर्ग। मेयर अलका बाघमार एवं कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने सोमवार की सुबह वार्ड क्रमांक 60 का निरीक्षण करते हुए सफाई एवं नाली व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साथ में एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, शिवेंद्र परिहार,अरुण सिंह, निखिल खिचड़िया,सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उपअभियंता पंकज साहू, बाजार अधिकारी अभ्युदय मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, ईश्वर वर्मा,करण करोसिया, प्रकाश अहीर,गौतम साहू एवं अतिक्रमण टीम मौजूद रही।
नालियों की सफाई को लेकर कड़े निर्देश ..
मेयर ने वार्ड क्षेत्र में नालियों में जमी गंदगी और कचरा देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही सफाई गैंग बुलवाकर तुरंत सफाई शुरू करवाने निर्देशित किया।
उन्होंने स्पष्ट कहा नालियों और सड़कों की नियमित सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मेयर एवं कमिश्नर नेपाली बस्ती, साईं नगर और पुष्पक नगर पहुंचे।
यहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर नाली जाम, मरम्मत और जल निकासी से जुड़ी समस्याएं सुनीं।

मेयर अलका बाघमार ने कहा—“नागरिकों की सुविधा निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शिकायतों का निवारण तुरंत किया जाए। अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के हल के लिए निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के अंत में मेयर एवं कमिश्नर ने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और जनसुविधाएं बढ़ाने पर निगम लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा जहां भी लापरवाही पाई जाएगी, संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण की स्थिति देखने पर मेयर व कमिश्नर ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। नेपाली पारा क्षेत्र में पुलिया के पास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
कातुलबोर्ड रोड किनारे पड़े बिल्डिंग मलबे को हटाने का निर्देश। जुनवानी रोड, पुष्पक नगर दुकान के सामने नाली के पास लगे लोहे के साइन बोर्ड फ्रेम को कटर से काटकर जब्त करने आदेश दिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.