होम / दुर्ग - भिलाई / हर दुकान-दुकान पहुंचेगी कचरा गाड़ी, महापौर अलका बाघमार एवं सभापति श्याम शर्मा ने दिखाई हरी झंडी
दुर्ग - भिलाई
हर दुकान-दुकान पहुंचेगी कचरा गाड़ी, महापौर अलका बाघमार एवं सभापति श्याम शर्मा ने दिखाई हरी झंडी
11 नई हॉपर टिप्पर डंपर कचरा कलेक्शन गाड़ियां दुकानों के लिए रवाना
2.17 करोड़ की लागत से मिले वाहनों में चार अलग-अलग कम्पार्टमेंट, गीला-सूखा सहित अलग होगा कचरा
दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने तथा स्वच्छता रैंकिंग में शहर को शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर निगम को प्राप्त 11 नई हॉपर टिप्पर डंपर कचरा कलेक्शन गाड़ियों को महापौर अलका बाघमार एवं सभापति श्याम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दुकानों से कचरा संग्रहण के लिए रवाना किया।
नई कचरा कलेक्शन गाड़ियां हॉपर टिप्पर डंपर शहर के प्रमुख बाजार एवं व्यापारिक क्षेत्रों में दुकान-दुकान पहुंचकर कचरा संग्रहण करेंगी। इनमें इंदिरा मार्केट, पंचशील नगर, सिकोलाभाठा, गंजपारा, पांच कंडील, चंडी मंदिर क्षेत्र, स्टेशन रोड, ग्रीन चौक, स्टेशन चौक सहित अन्य प्रमुख बाजार क्षेत्र शामिल हैं। इससे दुकानदारों को अपनी दुकान के सामने ही कचरा संग्रहण की सुविधा मिलेगी और बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर एवं स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने स्वयं हॉपर टिप्पर डंपर वाहन चलाकर इसके संचालन का शुभारंभ किया।
2.17 करोड़ रुपये की लागत से 11 आधुनिक वाहन
शहर में कचरा संग्रहण एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा लगभग 2.17 करोड़ रुपये की लागत से 11 हूपर टिप्पर स्वीपर वाहनों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक वाहन की क्षमता 3.3 घन मीटर होगी तथा वाहन लगभग 1550 किलोग्राम कचरा वहन करने में सक्षम होगा।
वाहनों में हाइड्रोलिक सिस्टम एवं टिप्पिंग सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वाहनों का आरटीओ पंजीयन एवं बीमा भी व्यवस्था में शामिल है।
चार कम्पार्टमेंट में होगा कचरे का पृथक्करण
इन आधुनिक वाहनों में चार अलग-अलग कम्पार्टमेंट बनाए गए हैं, जिनमें गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी वेस्ट तथा हानिकारक (Hazardous) कचरे को अलग-अलग संग्रहित किया जा सकेगा। इससे स्रोत पर कचरे के पृथक्करण के साथ-साथ उसके वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन में भी सुविधा होगी।
वाहनों के साथ तीन वर्ष तक वाहन मेंटेनेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। निगम की इस नई व्यवस्था से शहर की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही बाजार एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, शेखर, शिव नायक, लीलाधर पाल, पार्षद विद्यावती सिंह, ललिता ठाकुर, साजन जोसेफ, मनोज सोनी, लोकेश्वरी ठाकुर, एल्डरमेन नरेश तेजवानी, अनूप सोनी, मदन बढ़ाई, अरुण सिंह, संभव जैन, तुलसा यादव, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, शोएब अहमद, सूरज सारथी सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.