होम / दुर्ग - भिलाई / केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न
दुर्ग - भिलाई
केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न
कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता व पोषण के प्रति किया जागरूक,
दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय, दुर्ग में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत दुर्ग जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी एवं नगर पालिक निगम, दुर्ग के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में कक्षा पहली से बारहवीं तक के समस्त विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) एवं दाई-दीदी क्लिनिक की चिकित्सकीय टीम ने विद्यालय परिसर में शिविर लगाकर विद्यार्थियों की ऊंचाई, वजन एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक परामर्श दिया गया तथा ब्लड ग्रुप एवं हीमोग्लोबिन जैसी रक्त जांच भी की गई। जरूरत के अनुसार विद्यार्थियों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता, पोषण एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।
शिक्षकों ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर के दौरान विद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिक्षकों के लिए थायराइड, विटामिन B12, विटामिन D3, लिपिड प्रोफाइल, लीवर एवं किडनी फंक्शन टेस्ट, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पुष्पा बारा के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत सहयोग से तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य का आधार है। विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति भी सदैव सजग एवं प्रतिबद्ध है।
आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक श्री सुरेश कुमार का विशेष सहयोग एवं सक्रिय भूमिका रही। उनके कुशल समन्वय से तीनों दिवसों का कार्यक्रम व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हुआ।
वहीं विद्यालय के समस्त कक्षा शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासित रूप से शिविर स्थल तक पहुंचाने तथा स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया में सहयोग कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्वच्छता दीदियों एवं कर्मचारियों का भी नियमित स्वास्थ्य परीक्षण
नगर निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। टीम द्वारा प्रत्येक माह उनके कार्यस्थल पर पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाता है।
विद्यालय परिवार ने तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन एवं विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट एवं दाई-दीदी क्लिनिक की चिकित्सकीय टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
अस्पताल खुद चलकर आया आपके द्वार: मोबाइल मेडिकल यूनिट ने बदली वार्डों की सूरत"
"मोबाइल मेडिकल यूनिट्स ने यह साबित कर दिया है कि अगर इच्छाशक्ति हो, तो स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक के दरवाजे तक पहुंचाई जा सकती हैं। यह न केवल एक गाड़ी है, बल्कि लाखों गरीब परिवारों के लिए उम्मीद की एक नई किरण है।"
जानकारी के मुताबिक आपको बता दे कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के प्रारंभ से अब तक
कुल 4.93 लाख के अधिक हितग्राहियों का स्वास्थ्य परिक्षण सहित
कुल रक्त जांच - 1 लाख 18 हजार के अधिक
तथा 4 लाख 34 हजार से अधिक हितग्राहियों को दवाईयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.