Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

जिले के 40 केंद्रों में शिविर लगाकर किया आधार अपडेशन का कार्य

जिले के 40 केंद्रों में शिविर लगाकर किया आधार अपडेशन का कार्य

127281020251250241003093614.jpg

दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार चिन्हित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के लिए आज जिले भर के 40 केन्द्रों पर शिविर आयोजित किए गए हैं।Image after paragraph

इन शिविरों में अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन/आधार अद्यतन हेतु कम्प्यूटर ऑपरेटर मशीनों के साथ उपस्थित हैं। जिला शिक्षा अधिकारी, सह. जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार संबंधित संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज के साथ अपडेशन कार्य में अनिवार्यतः उपस्थिति सुनिश्चित करायें। संबंधित संस्था प्रमुख अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को प्राथमिकता के साथ में बायोमेट्रिक अद्यतन/आधार अपडेशन कार्य पूर्ण कराने के पश्चात् आस-पास के शासकीय/अशासकीय विद्यालयों के बच्चों को भी अवसर प्रदान करेंगें। मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन कार्य प्रत्येंक विद्यार्थी को पाँच वर्ष की आयु में एवं दूसरा पन्द्रह वर्ष की आयु में करना अनिवार्य है। वर्तमान में 0 से 17 वर्ष आयु के विद्यार्थियों के लिए मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन कार्य, अक्टूबर 2026 तक के लिए निःशुल्क है।Image after paragraph

किसी भी स्थिति में मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट/आधार अपडेशन कार्य तथा अपार आई.डी. जनरेट करने का कार्य एक माह के भीतर पूर्ण करना अत्यावश्यक है। निर्धारित 35 केन्द्रों में अपडेशन कार्य आज सुचारु रुप से संचालित किया गया।Image after paragraph

यदि किसी शासकीय विद्यालय द्वारा मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट कार्य निर्धारित समय में पूर्ण नही किया जाता है, तो संबंधित संस्था प्रमुख की जवाबदेही तय कर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी तथा अशासकीय विद्यालयों के विरुद्ध मान्यता शर्तों के उल्लंघन की कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त कार्य में किसी प्रकार की असुविधा होने पर विनोद कुमार सिन्हा डी.एम.सी. मो.नं. 9752606348 एवं जे. मनोहरण, ए.डी.पी.ओ.-9893295918, समग्र शिक्षा-दुर्ग से सम्पर्क किया जा सकता है।Image after paragraph



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.