Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

दुर्ग में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा — मोहन नगर में युवक की चाकू गोदकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

क्या दुर्ग में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है...... दुर्ग में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा — मोहन नगर में युवक की चाकू गोदकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

454101120250221241003369390.jpg

BREAKING NEWS, ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज 

दुर्ग। शहर में लगातार हो रही हत्याओं ने पुलिस की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार रात मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर गली नंबर-3 में एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम योगेश विश्वकर्मा (30 वर्ष) बताया जा रहा है। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच चार युवक मृतक के घर पहुंचे और बाहर बुलाकर पेट और छाती पर चाकू से कई वार किए। परिजन और पड़ोसी उसे तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया।

 पत्नी की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

मृतक की पत्नी पार्वती सोनकर ने पुलिस को बताया कि उसके पति योगेश घर के बाहर निकले ही थे कि किसी ने दरवाजे पर जोर से पत्थर फेंका। बाहर निकलने पर तीन युवक खड़े थे। तभी आरोपी तुषार नेताम, तिलक और चंदन वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए बोले — “अब तुझे जान से मारेंगे।”

तीनों ने धारदार हथियार से योगेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कुछ ही पलों में वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

 तीन संदेही हिरासत में, रंजिश और लेनदेन की बात सामने

सूचना मिलते ही डीएसपी भारती मरकाम और टीआई केशव कोसले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुषार नेताम, तिलक और चंदन के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है।

प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश और पैसों के लेन-देन को हत्या की वजह बताया जा रहा है। तीनों संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 लगातार बढ़ते अपराधों से डरी जनता

पिछले कुछ महीनों में दुर्ग जिले में हत्याओं और आपराधिक घटनाओं की श्रृंखला जारी है। अब मोहन नगर की इस वारदात ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि —



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.