Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0" विशेष अभियान एवं आगामी नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित

मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0" विशेष अभियान एवं आगामी नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित

331230120260327551004948235.jpg

"मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0" विशेष अभियान एवं आगामी नेशनल लोक अदालत को प्रभावी एवं सफल बनाने के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा श्रम न्यायालय, दुर्ग में प्रकरणों की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

उक्त बैठक में श्रम न्यायालय में लंबित प्रकरणों को आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से निराकृत किए जाने हेतु मध्यस्थता एवं लोक अदालत के माध्यम से समाधान के लाभों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा अधिवक्ताओं से अपील की गई कि वे अपने-अपने पक्षकारों को मध्यस्थता एवं नेशनल लोक अदालत के लाभों से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों को समझौते के माध्यम से निराकृत कराने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

बैठक के दौरान उन्होंने संबोधित किया कि "मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0" अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों पर लंबित मामलों के भार को कम करना, समय एवं व्यय की बचत करना तथा पक्षकारों को त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराना है। आगामी नेशनल लोक अदालत में श्रम विवादों के अधिकतम निराकरण हेतु अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अधिवक्ताओं द्वारा अभियान एवं नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। उक्त बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के सचिव, श्रम न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्तागण एवं संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.