होम / दुर्ग - भिलाई / सर्व यादव समाज जिला दुर्ग की कार्यकारिणी गठित, राजदीप यादव बने जिला अध्यक्ष निर्विरोध हुआ निर्वाचन, हरीश यादव कार्यकारी जिला अध्यक्ष, महेश यादव उपाध्यक्ष और ताम्रध्वज यादव महामंत्री निर्वाचित
दुर्ग - भिलाई
सर्व यादव समाज जिला दुर्ग की कार्यकारिणी गठित, राजदीप यादव बने जिला अध्यक्ष निर्विरोध हुआ निर्वाचन, हरीश यादव कार्यकारी जिला अध्यक्ष, महेश यादव उपाध्यक्ष और ताम्रध्वज यादव महामंत्री निर्वाचित
दुर्ग। सर्व यादव समाज जिला दुर्ग की जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर आयोजित कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं प्रमुखजनों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी हरीश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजनांदगांव एवं अभिनय यादव, महामंत्री बालोद की उपस्थिति में संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, संरक्षक बोधन यादव, मुकेश यादव, संजय यादव, नरेंद्र यादव सहित उपस्थित अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर पूजा-अर्चना कर किया। इसके पश्चात अतिथियों ने समाज की वर्तमान परिस्थितियों एवं संगठन को मजबूत बनाने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
समाज को संगठित और सशक्त बनाने पर जोर
कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करने तथा वर्गभेद को समाप्त कर मजबूत एवं सशक्त संगठन बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने शासन द्वारा यादव समाज की कथित उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए इसकी निंदा की और समाज के हितों के लिए संगठित होकर आवाज उठाने की बात कही।
इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें जिला कार्यकारिणी के प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
चुनाव प्रक्रिया के तहत:
राजदीप यादव — जिला अध्यक्ष
हरीश यादव — कार्यकारी जिला अध्यक्ष
महेश यादव — उपाध्यक्ष
ताम्रध्वज यादव — महामंत्री
घोषित किए गए। समाज के अन्य पदों का सृजन एवं गठन समाज के प्रमुखजनों से चर्चा के बाद किया जाएगा।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तुलसी यादव एल्डरमैन, कन्हैया गुड्डू यादव पार्षद, जितेंद्र यादव सभापति जिला पंचायत दुर्ग, ओमेश्वर यादव सरपंच बोरई, मुकेश यादव भिलाई, राजू अनंत यादव, जनक लाल यादव, अशोक यादव, नरेश यदु, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के उपाध्यक्ष, राजकुमार यादव, महेश यादव, लखन गोविंदा यादव, जीत यादव, अनिल यादव केलाबाड़ी, संजय यादव, भुनेश्वर यादव, राधेलाल यादव, खेमसिंह यादव बोरसी, महेश ठेठवार, गेंदलाल यादव अधिवक्ता, आशीष यादव, नीरज यादव अधिवक्ता, अभिषेक यादव, अनिकेत यादव, कृष्ण कुमार यादव, बी.पी. यादव, आहिल्या यादव, चंदन यादव, यशवंत यादव, गोपी यादव, निन्नी यादव, अमर सिंह यादव, आकाश यादव एवं अनंत यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मनोज यादव बोरसी ने किया। नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष राजदीप यादव ने सभी समाजजनों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.