Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

राज्य सरकार की किसान हितैषी पहल से धान खरीदी में पारदर्शिता, किसानों को मिल रहा लाभ

राज्य सरकार की किसान हितैषी पहल से धान खरीदी में पारदर्शिता, किसानों को मिल रहा लाभ

651060120261230331004589458.jpg

*सफलता की कहानी* 

दुर्ग/ जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, जिससे किसान खुश हैं और शासन-प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना कर रहे हैं। ट्रकों के माध्यम से प्रतिदिन धान का उठाव किया जा रहा है, जिससे उपार्जन केंद्रों पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बन रहा है। किसान हितैषी राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी मेहनत का वाजिब दाम दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित 24×7 टोकन व्यवस्था के माध्यम से धान खरीदी पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है, जिससे किसानों को समय पर टोकन प्राप्त हो रहा है।

इसी क्रम में पिसेगांव निवासी किसान श्री धनेश कुमार ने उपार्जन केंद्र कोलिहापुरी में अपना धान विक्रय किया। श्री धनेश कुमार ने 2.26 हेक्टेयर क्षेत्र में सरना किस्म का धान लगाया था, जिसमें 105 क्विंटल धान का उत्पादन किया। धान विक्रय के पश्चात उन्होंने नियमानुसार रकबा समर्पण भी किया। श्री धनेश ने बताया कि यह उनका दूसरा टोकन है, जिसके माध्यम से वे बिना किसी परेशानी के धान बेच पा रहे हैं। जिले में धान खरीदी की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नोडल अधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले धान खरीदी केंद्रों पर नियमित रूप से पहुंचकर खरीदी कार्य की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 

धान खरीदी केंद्र में पारदर्शी और सुव्यवस्थित व्यवस्था होने से धनेश जैसे अन्य किसान भी काफी संतुष्ट नजर आए। पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध होने के कारण किसी प्रकार की रुकावट नहीं आ रही है और किसानों को लाइन में लगने की भी आवश्यकता नहीं पड़ रही है। समिति द्वारा बोरी उपलब्ध कराने से लेकर बोरी की सिलाई तक की पूरी व्यवस्था की गई है। श्री धनेश कुमार ने बताया कि धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वे आगामी रबी फसल की तैयारी में करेंगे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.