Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

दुर्ग नगर निगम में जलगृह विभाग का फेरबदल, अमृत मिशन को लेकर सियासी खींचतान के बीच आदेश जारी

अभियंता गिरीश दीवान को हटा कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद थवानी को मिला प्रभार ।

684131220250604021003985406.jpg

दुर्ग नगर निगम में जलगृह विभाग का फेरबदल, अमृत मिशन को लेकर सियासी खींचतान के बीच आदेश जारी

अभियंता गिरीश दीवान को हटा कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद थवानी को मिला प्रभार ।

समाचार: ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जलगृह विभाग के प्रशासनिक कार्यों एवं विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से अभियंताओं का नया कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 12 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभावशील होगा।

निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार अमृत मिशन 1.0 के अंतर्गत जलप्रदाय विभाग का कार्यभार उपअभियंता श्री विनोद मांझी एवं श्री मोहित मरकाम को सौंपा गया है। वहीं अमृत मिशन 2.0 एवं एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का दायित्व सहायक अभियंता श्री गिरीश दीवान एवं कार्यपालन अभियंता श्री प्रकाशचंद थवानी को दिया गया है। इसके साथ ही 24x7 वाटर सप्लाई पायलट प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी श्री मोहित मरकाम को सौंपी गई है।

नगर निगम के इस फेरबदल को अमृत मिशन एवं जलगृह विभाग में चल रही राजनीतिक खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो जलप्रदाय योजनाओं को लेकर लंबे समय से आरोप-प्रत्यारोप और असंतोष की स्थिति बनी हुई थी, जिसके चलते प्रशासनिक स्तर पर यह बदलाव आवश्यक समझा गया।

आदेश की प्रतिलिपि महापौर, सभापति, जलकार्य समिति प्रभारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ एवं पालनार्थ प्रेषित की गई है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इस कार्य विभाजन से योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और आम नागरिकों को जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी।

— ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.