होम / दुर्ग - भिलाई / वैभव ग्लास एंड एल्युमिनियम में चोरों का धावा, गल्ला से 50 हजार से अधिक रकम लेकर हुए फरार
दुर्ग - भिलाई
वैभव ग्लास एंड एल्युमिनियम में चोरों का धावा, गल्ला से 50 हजार से अधिक रकम लेकर हुए फरार
वेंटिलेशन के रास्ते चोरों ने दुकान में किया प्रवेश, सीसीटीवी फुटज में तीन आरोपियों की संलिप्तता उजागर
गैरेज लाईन मालवा होटल के पास लगातार बढ़ रही है चोरी की घटनाएं, व्यवसायियों में दहशत
दुर्ग। जीई रोड गैरेज लाईन में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। जिससे क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल व्याप्त है। यहां मालवा होटल के पास स्थित वैभव ग्लास एंड एल्युमिनियम की दुकान में चोरों ने धावा बोलकर गल्ला में रखे 50 हजार से अधिक नगद रकम पर हाथ साफ कर फरार हो गए। यह घटना 16 और 17 मार्च की दरम्यानी रात की बताई गई है। चोर दुकान के वेंटिलेशन के रास्ते प्रवेश किए। इसके लिए चोरों द्वारा वेंटिलेशन में लगे एक्जास्ट फैन को तोड़ा गया और चोरी की घटना को अंजाम दी। चोरों का फिरहाल कुछ पता नहीं चल पाया है,लेकिन चोरों की यह करतुत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर चोरी की घटना में तीन युवकों के शामिल होने का पता चला है। उनकी उम्र 17 से 20 वर्ष की बताई गई है। चोरों तक पहुंचने पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में दुकान संचालक दर्शन रतनानी की रिपोर्ट पर मोहननगर पुलिस द्वारा अज्ञात चोर के विरुद्ध बीएनएस की धारा 331(4) व 305 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच पर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वैभव ग्लास एंड एल्युमिनियम दुकान का संचालन दर्शन रतनानी संत कंवरनगर सिंधी कॉलोनी वार्ड 24 का निवासी है। वह 16 मार्च की रात प्रतिदिन की तरह रात्रि 8 बजे अपने दुकान के शटर में ताला लगाकर वापस घर आ गया था। 17 मार्च की सुबह करीब 10 बजे उसने दुकान खोली तो उसे दुकान के पिछले हिस्से में लगे वेंटिलेशन का एक्जास्ट फैन टुटा व लटकते अवस्था में मिला। वहीं दराज का ताला टुटा मिला और उसमें रखा 50 हजार से अधिक नगदी रकम गायब मिला। यह देखकर दुकान संचालक को समझते देर नहीं कि रात में दुकान में चोरी हो गई है। उसके द्वारा तत्काल घटना की सूचना मोहननगर पुलिस थाना को दी गई। रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अज्ञात चोर के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
क्षेत्र के व्यवसासियों ने बताया कि जीई रोड गैरेज लाईन शहर के व्यवसायिक क्षेत्रों में से एक है। मालवा होटल के पास यह चोरी की पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है, लेकिन चोरों के पकड़े नहीं जाने से उनके हौसले बुलंद है। जिसके चलते वे चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसे चोरों पर शिकंजा कसने पुलिस को पेट्रोलिंग गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.