होम / दुर्ग - भिलाई / राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप में दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे मर्रा के तीन खिलाड़ी
दुर्ग - भिलाई
राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप में दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे मर्रा के तीन खिलाड़ी
खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा के खुमान साहू, मोहित साहू और टिकेश्वर निषाद का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
पाटन/दुर्ग। 26वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के लिए खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन दुर्ग जिला टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में खुमान साहू, मोहित साहू एवं टिकेश्वर निषाद कुमार शामिल हैं। तीनों खिलाड़ी 16 से 18 अक्टूबर 2026 तक ग्राम करही, जिला मुंगेली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
तीनों खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उनके चयन से खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा, पाटन सहित आसपास के क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को क्षेत्र में कबड्डी खेल के विकास और ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहे अवसरों के रूप में देखा जा रहा है।
-उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद
खुमान साहू, मोहित साहू एवं टिकेश्वर निषाद कुमार के चयन पर खेल एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी ने उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे तथा दुर्ग जिले को गौरवान्वित करेंगे।
इस अवसर पर पीटीआई संतोष यादव, संकुल समन्वयक भरत लाल साहू, मर्रा के सरपंच मुकेश देवांगन, कुश्ती प्रशिक्षक हेमंत टंडन तथा खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा के प्रशिक्षक भरत लाल ताम्रकार ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि तीनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सफलता हासिल करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेल के प्रति प्रेरणा मिलेगी और वे अपनी प्रतिभा को निखारकर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.