Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

दुर्ग पॉलिटेक्निक कॉलेज का उन्नयन होगा, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

दुर्ग पॉलिटेक्निक कॉलेज का उन्नयन होगा, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

8861410202615191658514102026130300whatsappimage2026-10-14at6.28.28pm.webp

शासन से स्वीकृत हुए ₹8.86 करोड़ राशि 

Image after paragraph


दुर्ग। दुर्ग के उदय प्रसाद शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में ₹886.51 लाख की स्वीकृत राशि से होने वाले विभिन्न विकास एवं उन्नयन कार्यों का भूमिपूजन आज शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किये। इन कार्यों से कॉलेज में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
      दुर्ग का उदय प्रसाद शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज एक पुराना एवं महत्वपूर्ण तकनीकी शिक्षण संस्थान है, जहाँ दुर्ग जिले सहित संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। लंबे समय से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहा यह संस्थान युवाओं को तकनीकी ज्ञान एवं कौशल प्रदान कर उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऐसे में कॉलेज की अधोसंरचना का विकास विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
      केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत ऑफिस ब्लॉक का रिनोवेशन, कॉलेज परिसर में सीसी रोड निर्माण, टॉयलेट निर्माण, सिविल विंग का विस्तार, निकासी नाली एवं बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से कॉलेज परिसर में सुविधाओं का विस्तार होगा तथा विद्यार्थियों और कॉलेज प्रबंधन को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
     मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य केवल विद्यालयों और महाविद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और कौशल आधारित प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी है। शासकीय शैक्षणिक संस्थानों के उन्नयन, तकनीकी शिक्षा के विस्तार और युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने के प्रयास इसी दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
     दुर्ग में भी शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्कूलों एवं महाविद्यालयों के विकास और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाले ये विकास कार्य तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के साथ क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने में सहायक होंगे।
      इस अवसर पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षा और तकनीकी कौशल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। हमारा प्रयास है कि दुर्ग के शैक्षणिक संस्थानों को आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्रदान किए जाएँ। तकनीकी शिक्षा को मजबूत बनाकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
        भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सभापति श्याम शर्मा, कांशीराम कोसरे, ईई ए.के. भट्टाचार्य, कॉलेज के प्राचार्य सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.