Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

2025 में जिले भर में “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान चलाया गया, सकारात्मक परिणाम आए सामने

2025 में जिले भर में “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान चलाया गया, सकारात्मक परिणाम आए सामने

6030201202614193345302012026122002whatsappimage2026-01-02at5.45.51pm.webp

दुर्ग। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वर्ष 2025 में जिले भर में “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान चलाया गया। इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में सड़क दुर्घटना एवं मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।
यातायात पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में शामिल नशे में वाहन चालन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वर्ष 2025 में 1370 वाहन चालकों पर ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य और सघन निगरानी के चलते इन क्षेत्रों में भी दुर्घटनाओं में कमी आई है।

Image after paragraph

-वर्ष 2025 में की गई प्रमुख चालानी कार्रवाई
बिना हेलमेट वाहन चलाने पर : 20,235 चालान
बिना सीट बेल्ट : 7,238 चालान
रैश ड्राइविंग : 1,685 प्रकरण
ड्रिंक एंड ड्राइव : 1,370 प्रकरण
काली फिल्म : 181 प्रकरण
माल वाहक वाहन में सवारी : 378 प्रकरण
अन्य यातायात उल्लंघन : 90,913 प्रकरण
कुल चालान : 1,22,000
न्यायालयीन कार्रवाई एवं अर्थदंड
ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में न्यायालय द्वारा ₹1,39,99,800/- का अर्थदंड
वर्ष 2025 में कुल चालानी कार्रवाई के अंतर्गत ₹3,83,61,900/- की राशि समन शुल्क के रूप में वसूल की गई

Image after paragraph

-वर्ष 2024 की तुलना
वर्ष 2024 में कुल चालान : 60,215
वर्ष 2024 में कुल समन शुल्क : ₹1,97,14,000/-
वर्ष 2025 में लगभग दोगुनी चालानी कार्रवाई की गई
सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर में कमी
ब्लैक स्पॉट पर मृत्यु
वर्ष 2024 : 23
वर्ष 2025 : 03
नववर्ष पर विशेष अभियान
नववर्ष (31 दिसंबर 2025 एवं 1 जनवरी 2026) को जिले भर में स्पेशल चेकिंग पॉइंट लगाकर सघन जांच की गई, जिसके चलते इन दो दिनों में कोई भी सड़क दुर्घटना घटित नहीं हुई।
31 दिसंबर 2025 को की गई कार्रवाई में—
बिना हेलमेट : 165
ड्रिंक एंड ड्राइव : 31
रैश ड्राइविंग : 14
बिना सीट बेल्ट : 38
ओवर स्पीडिंग : 25
अन्य प्रकरण सहित कुल चालान : 366
कुल समन शुल्क : ₹86,400/- ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में वाहन जप्त कर प्रकरण न्यायालय भेजे गए।
यातायात पुलिस दुर्ग ने बताया कि ऑपरेशन सुरक्षा के प्रभाव से जिले में यातायात अनुशासन में सुधार हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं एवं दुर्घटना जनित मौतों में स्पष्ट कमी आई है।
अपील:
यातायात पुलिस दुर्ग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का पूर्णतः पालन कर सुरक्षित व जिम्मेदार नागरिक बनने में सहयोग प्रदान करें।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.