होम / दुर्ग - भिलाई / शांति का टापू" छत्तीसगढ़ भाजपा राज में बना अपराध और नशे का गढ़ : राहुल शर्मा
दुर्ग - भिलाई
शांति का टापू" छत्तीसगढ़ भाजपा राज में बना अपराध और नशे का गढ़ : राहुल शर्मा
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के महामंत्री राहुल शर्मा ने कहा की जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से प्रदेश की जनता के ऊपर कहर ढा रही है।
कभी छत्तीसगढ़ की पहचान "शांति का टापू" के रूप थी। यहां के लोग हरेली, तीजा, दीवाली, दशहरा जैसे और भी त्योहार प्रेम और भाईचारे के साथ मनाते थे। महिलाएं रात में भी बेफिक्र होकर निकलती थीं।लेकिन आज भाजपा की डबल इंजन सरकार के ढाई साल बाद वही छत्तीसगढ़ में अपराध, नशा और माफियाराज का गढ़ बन चुका है।
भाजपा सरकार की नाकामी के बड़े बड़े प्रमाण हैं।
स्कूल-कॉलेज के दो सौ से तीन सौ मीटर के दायरे में भी ड्रग्स,गांजा, स्मैक और अवैध शराब आसानी से मिल रही है। पुलिस की नाक के नीचे नशे के अड्डे चल रहे हैं। नतीजा हजारों युवा नशे की लत में फंसकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।
NCRB के आंकड़े चीख-चीख कर बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में 200% तक बढ़ोतरी हुई है। व्यापारी, किसान और आम नागरिक कोई भी सुरक्षित नहीं है।
आज त्योहारों में भी चोरी, गुंडागर्दी और नशे में धुत होकर मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं।
राहुल शर्मा नेगृहमंत्री जी बताएं कि नशा माफिया को किसका संरक्षण है तीन साल में कानून व्यवस्था को सुधारने के बजाय बर्बाद क्यों किया गया
नशा माफिया और उनके आकाओं पर NSA/रासुका के तहत कार्रवाई हो हर जिले में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाई जाए
त्योहारों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए
छत्तीसगढ़ को वापस "शांति का टापू" बनाया जाए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.