होम / दुर्ग - भिलाई / दुर्ग के शताब्दी गार्डन का होगा कायाकल्प, पब्लिक गार्डन के रूप में विकसित करें - मुख्य सचिव सोनमणि वोरा
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग के शताब्दी गार्डन का होगा कायाकल्प, पब्लिक गार्डन के रूप में विकसित करें - मुख्य सचिव सोनमणि वोरा
दुर्ग के शताब्दी गार्डन का होगा कायाकल्प, पब्लिक गार्डन के रूप में विकसित करने के निर्देश
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया वृक्षारोपण, अधिकारियों से कहा—गार्डन का संधारण कर आम नागरिकों के लिए बनाएं उपयोगी
दुर्ग। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा आज दुर्ग दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित शताब्दी गार्डन परिसर में वृक्षारोपण किया। साथ ही गार्डन की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को इसके समुचित संधारण और पब्लिक गार्डन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
.jpg)
प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि शताब्दी गार्डन का व्यवस्थित रखरखाव किया जाए और इसे इस तरह विकसित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। गार्डन में आवश्यक सुधार करते हुए इसे लोगों के लिए उपयोगी और आकर्षक बनाने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया गया।
वर्तमान स्थिति में सुधार की जरूरत
कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित शताब्दी गार्डन की वर्तमान स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में इसके नियमित संधारण, साफ-सफाई और आवश्यक सुविधाओं के विकास की जरूरत महसूस की जा रही है। प्रमुख सचिव के निर्देशों के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि संबंधित विभाग गार्डन के रखरखाव और विकास के लिए क्या कार्ययोजना तैयार करते हैं।
शताब्दी गार्डन को बेहतर पब्लिक गार्डन के रूप में विकसित किया जाता है, तो इससे शहरवासियों को एक व्यवस्थित हरित स्थल उपलब्ध हो सकेगा और शहर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।
ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | दुर्ग
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.