होम / दुर्ग - भिलाई / रजत जयंती के महोत्सव 2025 के तहत वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह
दुर्ग - भिलाई
रजत जयंती के महोत्सव 2025 के तहत वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह
दुर्ग/ रजत जयंती महोत्सव 2025 के तहत समाज कल्याण विभाग एवं आस्था प्रशामक केन्द्र सेक्टर-2 भिलाई के सौजन्य से वरिष्ठजन सम्मान समारोह कार्यक्रम आज अलग-अलग स्थानों पर आस्था बहुउद्देशीय संस्था सेक्टर-6 भिलाई एवं वृद्धाश्रम पुलगावं दुर्ग में निवासरत वरिष्ठजनों लगभग 100 को सम्मिलित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा वृद्धजनों को गुलाल चावल का तिलक एवं हार पहनाया जाकर प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती रत्ना नारमदेव पूर्व एल्डरमेन एवं प्रजापिता ब्रम्हकुमारी से उपस्थित बहन इन्द्राणी के माध्यम से वरिष्ठजनों को संबोधित करते हुए वृद्धाश्रम की आवश्यकता ही क्यो हुई, वृद्धाश्रम नही खुलनी चाहिए। इसी परिपेक्ष्य अपनी उद्बोधन दी गई तथा इन्द्राणी बहन के द्वारा आध्यत्म के माध्यम से आत्मा का परमात्मा से मिलन एवं जीवन जीने की शैली पर विशेष फोकस करते हुए अपनी उद्बोधन प्रस्तुत की।
आयोजित कार्यकम के अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठजनों को साड़ी, शॉल एवं श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री ए.पी. गौतम, आस्था प्रशामक देखरेख गृह के संचालक श्री प्रकाश गेडाम विभाग के कर्मचारी श्री जे.आर. ठाकुर, श्री वी.के. तिवारी समाज कल्याण विभाग दुर्ग श्रीमती सरिता शर्मा समाज सेवी, श्रीमती अल्का बहन जी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.