Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ

दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ

42611102026130859112111020260859091002023224.webp

 महापौर अलका बाघमार ने माँ दुर्गा मंदिर में प्रज्वलित की अखंड ज्योति, देवी जयकारों से गूंजा निगम परिसर
दुर्ग
। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग परिसर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महापौर अलका बाघमार ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं निगम परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में अखंड ज्योति कलश प्रज्वलित कर माँ दुर्गा की आराधना की। इस दौरान नगर की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।
नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माँ दुर्गा के जयकारों से पूरा निगम परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंगोली और पुष्प सजावट ने धार्मिक वातावरण को और भी मनोहारी बना दिया।
नवरात्र शक्ति, साधना और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा का पर्व : अलका बाघमार
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नवरात्र शक्ति, साधना और भक्ति का पर्व है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। माँ दुर्गा की आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और सेवा की भावना का संचार होता है। उन्होंने नगर की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए माँ दुर्गा से प्रार्थना की।
लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर ने कहा कि नवरात्र के इस पावन अवसर पर नगर निगम परिवार समस्त नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करता है। माँ दुर्गा की कृपा से दुर्ग शहर निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और नगरवासियों के जीवन में सुख-शांति बनी रहे, यही सभी की सामूहिक प्रार्थना है।
जनप्रतिनिधियों एवं निगम परिवार की रही उपस्थिति
पूजा-अर्चना एवं अखंड ज्योति प्रज्वलन के अवसर पर एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नरेंद्र बंजारे, लीलाधर पाल, शशि साहू, हर्षिका जैन, रंजीता पाटिल एवं जितेंद्र ताम्रकर सहित सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, लता यादव, हेमलता वर्मा, किरण अग्रवाल, साक्षी चौहान, चित्रलेखा चंद्राकर, प्रिंसी शर्मा, मुन्ना यादव और दामिनी भुवाल सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी ने माँ दुर्गा के समक्ष श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की तथा अखंड ज्योति के दर्शन कर नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। नवरात्र महोत्सव के शुभारंभ से निगम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.