Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

लीज नवीनीकरण की नई गाइडलाइन से सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं को बड़ी राहत

लीज नवीनीकरण की नई गाइडलाइन से सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं को बड़ी राहत

42411102026131140597111020260855281002023192.webp

सांसद विजय बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय का जैन भवन सेक्टर-6 में अभिनंदन, व्यापारियों के 25 प्रतिशत शुल्क पर पुनर्विचार का आश्वासन

Image after paragraph


भिलाई। भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स के लंबे संघर्ष और प्रयासों के बाद लीज नवीनीकरण के मामले में सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं को बड़ी राहत मिली है। सेल बोर्ड की नई गाइडलाइन के अनुसार, इन संस्थाओं के लिए पहले बाजार मूल्य का 10 प्रतिशत निर्धारित शुल्क अब घटाकर एक रुपये प्रति वर्गफीट किए जाने के निर्णय के उपलक्ष्य में जैन भवन, सेक्टर-6 में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय का सम्मान किया गया।
इस निर्णय से भिलाई की अनेक सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं को लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने दोनों नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस राहत को लंबे समय से चली आ रही मांग और करीब 14 वर्षों के संघर्ष का सार्थक परिणाम बताया।

Image after paragraph

 14 वर्षों के संघर्ष के बाद मिली राहत
कार्यक्रम में भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने स्वागत भाषण देते हुए सांसद विजय बघेल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के प्रयासों से लीज नवीनीकरण से जुड़ी इस महत्वपूर्ण समस्या के समाधान की दिशा में सार्थक परिणाम सामने आया है। लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाएं इस विषय पर राहत की मांग कर रही थीं।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चैंबर के सदस्यों ने पिछले 14 वर्षों तक लगातार संघर्ष किया और विभिन्न मंचों पर इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। उनके निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप सेल को अपने निर्णय में बदलाव करना पड़ा। उन्होंने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
संस्थाओं को स्वतः लीज नवीनीकरण का लाभ देने की मांग
चैंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार सदस्य रामकुमार गुप्ता ने सांसद विजय बघेल के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के लिए निर्धारित नई दर का लाभ देने हेतु लीज का स्वतः नवीनीकरण किया जाना चाहिए। इसके लिए संस्थाओं को अलग-अलग आवेदन करने के लिए बाध्य करने के बजाय भिलाई इस्पात संयंत्र को स्वयं मांगपत्र भेजकर प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
उन्होंने व्यापारियों पर लगाए जा रहे बाजार मूल्य के 25 प्रतिशत शुल्क को अत्यधिक बताते हुए इस पर पुनर्विचार करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को भी लीज नवीनीकरण के मामले में राहत मिलनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चली आ रही उनकी समस्या का समाधान हो सके।

Image after paragraph


व्यापारियों के शुल्क पर पुनर्विचार का आश्वासन
सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय एवं केंद्रीय इस्पात मंत्री कुमारस्वामी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संबंधित विषय को परिणाम तक पहुंचाने में सभी के सहयोग और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
सांसद ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनके ऊपर लगने वाले बाजार मूल्य के 25 प्रतिशत शुल्क के मामले में भी पुनर्विचार कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे व्यापारिक संगठनों में भी राहत की उम्मीद जगी है।
 दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया स्वागत गान
समारोह में रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नयनदीप विद्या मंदिर के दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया। उपस्थित जनसमूह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की। अतिथि द्वय ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में अग्रसेन जन कल्याण समिति, केरला समाजम दुर्ग-भिलाई, भिलाई मस्जिद सेक्टर-6, माहेश्वरी सभा सेक्टर-6, गुजरात समाज सेक्टर-4, जगन्नाथ मंदिर समिति सेक्टर-4 एवं सेक्टर-6, कालीबाड़ी समिति सेक्टर-6, कान्यकुब्ज चेतना मंच सेक्टर-1, राधास्वामी सत्संग समिति, दिगंबर जैन खंडेलवाल भवन, जैन मिलन, जैन ट्रस्ट, ब्रह्म ऋषि समिति, गुरु घासीदास सेवा समिति सेक्टर-6, पंजाबी भाईचारा, शंकरा एजुकेशन सोसायटी सेक्टर-10, मलयालम ग्रंथशाला सेक्टर-6 तथा क्रिश्चियन कम्युनिटी सेक्टर-6 सहित अनेक संस्थाओं के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
व्यापारी संगठनों और सामाजिक प्रतिनिधियों की रही सहभागिता
समारोह में सेक्टर-1, सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-6 एवं सेक्टर-10 के व्यापारी संगठनों, न्यू सिविक सेंटर रेजिडेंट्स एसोसिएशन, अस्पताल सेक्टर व्यापारी संघ, बड़ौदा सेक्टर व्यापारी संघ, रिसाली सेक्टर व्यापारी संघ तथा बीएसपी मार्केट व्यापारी संघ सहित विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
आयोजन में श्रीनिवास खेड़िया, बंशी अग्रवाल, राजीव जैन, आशीष निमजे, सुरेश रतनानी, अजय दीक्षित, अजय कनोजे, करमजीत सिंह, दिनेश सिंघल, रामकुमार गुप्ता, ज्ञानचंद बाकलीवाल, कांत उपाध्याय, अब्दुल कादिर सिद्दीकी, नईम खान, प्रदीप बाकलीवाल, सुधीर गांगेय, अशोक पहाड़िया, संजय होतवानी, श्याम पंडा, राकेश डोडी, वेद प्रकाश गुप्ता, सतीश बंछोर एवं प्रदीप नाहर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


 प्रतीक चिह्न भेंट कर किया सम्मान
भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से सांसद विजय बघेल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने संस्थानों की ओर से अतिथियों को उपहार भेंट किए तथा लीज नवीनीकरण के मामले में मिले सहयोग के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के शिक्षक संतोष जी ने किया। समारोह में उपस्थित प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं को मिली राहत के बाद अब व्यापारियों के लीज नवीनीकरण शुल्क से जुड़ी समस्या का भी सकारात्मक समाधान निकलेगा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.