होम / दुर्ग - भिलाई / दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान
दुर्ग - भिलाई
आयुक्त लीना कोसम ने इंदिरा मार्केट से बनियापारा तक सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, व्यापारियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील
दुर्ग/ / नगर पालिक निगम।दीपावली पर्व को देखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त लीना कोसम के निर्देश पर निगम स्वास्थ्य विभाग का अमला शहर के सभी प्रमुख बाजारों एवं वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है।इसी क्रम में शनिवार सुबह आयुक्त लीना कोसम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र इंदिरा मार्केट सहित बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी चौक से इंदिरा मार्केट होते हुए बनियापारा तक सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन एवं नालियों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस दौरान आयुक्त ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि दुकानों से निकलने वाले कचरे को दुकान के बाहर सड़क पर न फेंकें, बल्कि डस्टबिन में एकत्रित कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन को ही दें। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना निगम के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक एवं व्यापारी की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के सभी 60 वार्डों में विशेष रूप से सफाई एवं नालियों की सफाई कराई गई है। वहीं प्रमुख बाजारों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि त्योहार के दौरान बाजारों में आने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य दीपावली पर्व पर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना है, जिससे शहरवासियों को त्योहार के दौरान बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित निगम का स्वास्थ्य विभाग अमला मौजूद रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.