होम / दुर्ग - भिलाई / सेवा संकल्प अभियान-मुख्य सचिव ने अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों की विडियों कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की
दुर्ग - भिलाई
सेवा संकल्प अभियान-मुख्य सचिव ने अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों की विडियों कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की
दुर्ग। मुख्य सचिव विकासशील ने आज विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर्स और कमिश्नर की बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम दुर्ग की आयुक्त सुश्री लीना कोसम, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई-3 चरोदा की आयुक्त दशरथ राजपूत, अपर कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी एवं श्रीमती सिल्ली थामस सहित अभियान से जुड़े विभागों से नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को केवल एक आयोजन के रूप में नहीं लेकर उसे जनभागीदारी और एक दूसरे की संस्कृति को मजबूत करने के अवसर के रूप में लिया जाना चाहिए। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि जिले में अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आयोजित करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों, स्वयं सेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान सेवा मेरा योगदान के तहत विभिन्न गतिविधियां, देह दान, अंग दान करने वाले परिवारों का सम्मान, हरित छत्तीसगढ़ अभियान को एक पेड़ मां के नाम के साथ शामिल कर पौधरोपण किये जाने, सेवा मेरा योगदान उत्सव को सेवा संकल्प एवं योगदान उत्सव के रूप में मनाये जाने, सेवा सेतु शिविरों में आवेदन का समयबद्ध निराकरण आदि की समीक्षा के साथ कलेक्टरों को अभियान का प्रभावी नेतृत्व करने निर्देशित किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.