होम / दुर्ग - भिलाई / 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग का शानदार प्रदर्शन, 37 पदक जीतकर बना उपविजेता
दुर्ग - भिलाई
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग का शानदार प्रदर्शन, 37 पदक जीतकर बना उपविजेता
दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर के तत्वावधान में 18 से 20 सितंबर तक राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान, बहतराई, बिलासपुर में आयोजित 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में उपविजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जिलों से करीब 570 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर एवं निर्णायकों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम में मेजबान बिलासपुर प्रथम स्थान पर रहा, जबकि दुर्ग जिले ने 14 स्वर्ण, 13 रजत एवं 10 कांस्य पदक सहित कुल 37 पदक और 119 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रायगढ़ तृतीय तथा कोरबा चतुर्थ स्थान पर रहा। दुर्ग जिले की टीम ने उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
जिला ताइक्वांडो संघ दुर्ग के सचिव राकेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि टीम के मुख्य कोच अनिल कुमार देवांगन (चरोदा क्लब) रहे। सहयोगी कोच के रूप में ईशु यादव, मृत्युंजय प्रधान, उत्तम कुमार बौद्ध एवं चंद्रकुमार साहू ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। वहीं राष्ट्रीय रेफरी राकेश पुरी गोस्वामी, भुनेश्वरी ठाकुर एवं ज्योति वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
स्वर्ण पदक विजेताओं में सुहाना गारुडीक, रोहित रघुनाथ नायर, शौर्य वर्मा, स्वतंत्र तिवारी, काव्य यादव, हर्षिता कुमारी, हर्ष कुमार शिववंशी, साक्षी चौहान, डी. अक्षया, शिवानी, टी. प्रणय कुमार, मोहित डहरिया, रिद्धी डहरिया, कुशमिता साहू, जतिन नायक एवं राजलक्ष्मी पटेल शामिल रहे।
रजत पदक ज्योति वर्मा, दुर्गेश मानिकपुरी, अक्षित भगत, मायरा निगम, रुचिका निषाद, इंद्रजीत चौधरी, श्वेता चौहान, पुष्पेन्द्र कुमार देवांगन, वात्सल्य बंकुरे, मोक्ष साहू, एन. निखिल राम, वाय. आरोही, सोनिया सोनी एवं कुलदीप कुमार सेन ने जीते।
वहीं कांस्य पदक हर्षित शर्मा, कंचन विश्वकर्मा, अभिजीत दुबे, आर्या मिश्रा, कायरा निगम, प्रिंस बंजारे, प्रियांशु सिंह चौहान, मानस कुमार, लिवेश कुमार वर्मा, वाय. रितिका, काव्य कुमार शिववंशी, आयुष यादव, तुष्य देवांगन, यथार्थ वर्मा एवं शौर्य सिंह चौहान ने हासिल किया।
-दुर्ग रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतकर दुर्ग लौटे खिलाड़ियों का दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस उपलब्धि पर सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, जिला ताइक्वांडो संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहन पुरी गोस्वामी, रोशन ताम्रकार, रिवेन्द्र यादव, अविनाश प्रताप सिंह, राजेश वर्मा, धनसिंह चंद्राकर सहित संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, कोच एवं टीम के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.