होम / दुर्ग - भिलाई / महिला दिवस पर सत्य साईं सेवा समिति ने किया अस्पताल सेवा कार्य
दुर्ग - भिलाई
महिला दिवस पर सत्य साईं सेवा समिति ने किया अस्पताल सेवा कार्य

दुर्ग। भगवान श्री सत्य साईं के असीम आशीर्वाद एवं प्रेरणा से श्री सत्य साईं सेवा समिति की महिला सदस्यों द्वारा महिला दिवस के अवसर पर पांडुरंग रामाराव डोंगांवकर जिला चिकित्सालय दुर्ग में विशेष अस्पताल सेवा कार्य किया गया। समिति द्वारा “सेवा ही साधना है, सेवा ही सच्ची पूजा तथा हर सेवा में साईं, हर दिल में साईं” के दिव्य सिद्धांत को आत्मसात करते हुए भर्ती मरीजों से आत्मीयता पूर्वक मुलाकात की गई और उन्हें बिस्किट एवं फल वितरित किए गए।
सेवा दल के सदस्यों ने मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, सुख-शांति एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इस सेवा कार्य में महिला सदस्यों के साथ पुरुष सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
सेवा कार्य में महिला सदस्यों में श्रीमती इन्द्राणी मिश्रा, दुर्गेश नंदिनी, गायत्री ठाकुर, सरस्वती साहू, अन्नपूर्णा, दुगुरु एवं मालती साहू सहित पुरुष सदस्यों में हरीश चंद्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, श्रीनिवास राव, सुंदर बंसल, सीताराम ठाकुर, संतोष वर्मा, संजय गणवीर, संजय कानखोजे, राजेंद्र साहू, सौरव पांडे, नितिन नीमा, प्रदीप शर्मा एवं के.आर. ध्रुव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों द्वारा पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया गया। वहीं ब्लड बैंक में दो रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इसी क्रम में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला में भी श्री सत्य साईं सेवा समिति भिलाई के महिला एवं पुरुष सदस्यों द्वारा महिला दिवस के अवसर पर अस्पताल सेवा की गई। यहां भर्ती मरीजों को बिस्किट एवं फल वितरित किए गए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंदों और मरीजों की सेवा मानवता की सच्ची सेवा है और इसी भावना के साथ निरंतर सेवा कार्य किए जाते रहेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.