होम / दुर्ग - भिलाई / जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
दुर्ग - भिलाई
जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
दुर्ग। दुर्ग के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने आज आयोजित नियमित जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं सुझावों को गंभीरता से सुने। जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से नियमित जनदर्शन के माध्यम से लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते विकास कार्यों को गति देना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही आवश्यक आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करना भी है। शासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए जनदर्शन एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए लोगों की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।
गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में जनदर्शन के दौरान दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने बिजली, पेयजल, सफाई, सड़क सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं मंत्री श्री यादव के समक्ष रखीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदन पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बारिश के सीजन को देखते हुए मंत्री श्री यादव ने शहर की सड़कों पर बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों में नालियों की नियमित एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, जिससे बारिश का पानी सुगमता से निकासी मार्ग की ओर प्रवाहित हो सके और लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिले।
जनदर्शन के दौरान उन्होंने उपस्थित नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी तथा पात्र हितग्राहियों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.