होम / दुर्ग - भिलाई / ईद पर बिखरी खुशियां, ईदगाह पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाईयों को दी मुबारकबाद
दुर्ग - भिलाई
ईद पर बिखरी खुशियां, ईदगाह पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाईयों को दी मुबारकबाद
दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में शनिवार को ईद-उल-फितर की खुशियां बिखरी। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह मैदान और मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा कर प्रदेशवासियों के लिए अमन चैन की दुआ मांगी। तत्पश्चात मुस्लिम भाईयों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम भाईयों को बधाई देने पूर्व विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र साहू, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलताफ अहमद, समाजवादी पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष कौसर खान,कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, पूर्व पार्षद राजकुमार वर्मा,नंदू महोबिया, पप्पू श्रीवास्तव के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि ईदगाह मैदान गंजपारा पहुंचे। यहां उन्होने मुस्लिम भाईयों से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इसके अलावा तकियापारा मैदान में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। यहां वार्ड पार्षद अब्दुल खालिक रिजवी, पूर्व पार्षद अब्दुल गनी, सैय्यद आसिफ अली, नासिर खोखर,अहमद खान ने मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी। ईद पर बोरसी मस्जिद में उत्साह के साथ मुस्लिम भाईयों द्वारा विशेष नमाज अदा की गई। यहां मुस्लिम भाईयों के साथ समाजवादी पार्टी के दुर्ग शहर अध्यक्ष शेख रज्जाक ने नमाज पढ़ी और मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इसके अलावा जामा मस्जिद मोतीपारा , केलाबाड़ी मजिस्जद व रायपुर नाका मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई। ईद-उल-फितर पर भिलाई के जामा मस्जिद सेक्टर-6 सहित शहर की सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश-प्रदेश में अमन, चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर भिलाई नगर मुस्लिम समाज के प्रमुखजनों के साथ पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, विधायक देवेंद्र यादव,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अय्यूब खान, सिख समाज सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। ईद पर दुर्ग नगर निगम के पूर्व एमआईसी प्रभारी हमीद खोखर, दुर्ग जिला थोक फल एवं सब्जी व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष युसुफ भाई खोखर के अलावा मुस्लिम समाज के अन्य लोगों ने प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.