Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

पुलिस नियंत्रण कक्ष में आज दिनांक को ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के रजिस्ट्रेशन एवं QR कोड जारी करने की प्रक्रिया का डेमो दिया गया

पुलिस नियंत्रण कक्ष में आज दिनांक को ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के रजिस्ट्रेशन एवं QR कोड जारी करने की प्रक्रिया का डेमो दिया गया

710130820261453571009194371.jpg

यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के साथ ऑटो चालकों की पहचान एवं संचालन को व्यवस्थित करने की जायेगी सभी ऑटो /ई रिक्शा का सत्यापन।Image after paragraph

 *16 अगस्त से ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन कर QR कोड जारी किया जाएगा।*

 *लगभग 150 ऑटो चालकों की पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक आयोजित कर योजना की जानकारी दी गई।*

 *ऑटो चालकों के लिए निर्धारित स्थान, रोटेशन व्यवस्था एवं किराया निर्धारण को व्यवस्थित किया जाएगा।*

 *वाहन के समस्त दस्तावेज पूर्ण रखने तथा बिना वैध लाइसेंस वाहन नहीं चलाने के निर्देश दिए गए एवं जिनके पेपर पूर्ण नहीं है उनके लिये परिवहन विभाग से चर्चा कर शासकीय शुल्क में बनाया जायेगा।*

 *जनहित फाउंडेशन रायपुर के ऋषभ सोनी ने PPT एवं मोबाइल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी।

     *पुलिस महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल* के निर्देशानुसार यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने एवं ऑटो तथा ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन की दिशा में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में 16 अगस्त 2026 से ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें QR कोड जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

          इस संबंध में आज पुलिस कंट्रोल रूम में लगभग 150 ऑटो चालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑटो चालकों को QR कोड रजिस्ट्रेशन के उद्देश्य एवं उससे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। रजिस्ट्रेशन के पश्चात QR कोड व्यवस्था से यात्रियों को ऑटो चालक की पहचान एवं सत्यापन संबंधी जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षित यात्रा का विश्वास बढ़ेगा। साथ ही ऑटो चालकों के संचालन को भी व्यवस्थित करने के लिए निर्धारित स्थानों पर ऑटो खड़े करने, रोटेशन के आधार पर संचालन एवं निर्धारित किराये का पालन करने के संबंध में निर्देश दिए गए।

        बैठक में ऑटो चालकों को अपने वाहनों के समस्त दस्तावेज पूर्ण एवं अद्यतन रखने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। जिनके कागजात पूर्ण नहीं उन्हे परिवहन विभाग से संपर्क कर सरकारी फीस में बनाने चर्चा कर बनाया जायेगा।

       जनहित फाउंडेशन रायपुर से आए श्री ऋषभ सोनी द्वारा PPT एवं मोबाइल के माध्यम से ऑटो चालकों को QR कोड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप समझाई गई तथा रजिस्ट्रेशन करने की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

    *यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यह पहल यात्रियों की सुरक्षा, ऑटो एवं ई-रिक्शा संचालन में पारदर्शिता तथा यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।*



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.