होम / दुर्ग - भिलाई / कातुलबोर्ड में बिना निगम अनुमति एयरटेल केबल बिछाने पर कार्रवाई, कार्य को कराया तत्काल बंद
दुर्ग - भिलाई
कातुलबोर्ड में बिना निगम अनुमति एयरटेल केबल बिछाने पर कार्रवाई, कार्य को कराया तत्काल बंद
एयरटेल द्वारा केबल बिछाने में निगम पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, सामग्री जब्त
महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम अमले की सख्त कार्रवाई

दुर्ग/ /नगर पालिक निगम अंतर्गत कातुलबोर्ड में एयरटेल कंपनी द्वारा केबल बिछाने के दौरान नगर निगम की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम अमला तत्काल मौके पर पहुंचा।
महापौर व आयुक्त के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद थावनी एवं सहायक अभियंता गिरीश दीवान के नेतृत्व में उपअभियंता विनोद मांझी,अतिक्रमण अधिकारी परमेशर कुमार सहित निगम की टीम द्वारा एयरटेल केबल बिछाने का कार्य तत्काल बंद करवाया गया तथा मौके से केबल सामग्री को जब्त किया गया।
बताया गया कि एयरटेल कंपनी द्वारा जिला कार्यालय से अनुमति प्राप्त की गई थी, किन्तु नगर पालिक निगम दुर्ग को इस संबंध में किसी प्रकार की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। बिना निगम की अनुमति एवं जानकारी के केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा था, जिसके चलते निगम की पाइपलाइन को क्षति पहुंची।
निगम अधिकारियों द्वारा एयरटेल प्रतिनिधियों को नियमों का पालन करने की कड़ी समझाइश दी गई तथा भविष्य में बिना नगर निगम की अनुमति एवं समन्वय के कोई भी कार्य न करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि शहर में किसी भी प्रकार के खुदाई अथवा केबल बिछाने से पूर्व निगम की अनुमति अनिवार्य है, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.