Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

दुर्ग नगर निगम के 9 एल्डरमेनों ने ली शपथ, जनसेवा और विकास के लिए निभाएंगे जिम्मेदारी

दुर्ग नगर निगम के 9 एल्डरमेनों ने ली शपथ, जनसेवा और विकास के लिए निभाएंगे जिम्मेदारी

1243007202616272776330072026141546img-20260730-wa0202.webp

Image after paragraph

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में शासन द्वारा नामांकित 9 एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में प्रदेश के शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में महापौर अल्का बाघमार, कलेक्टर अभिजीत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सभापति श्याम शर्मा, राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू तथा प्रभारी आयुक्त मोहेंद्र साहू सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने शासन द्वारा नामांकित एल्डरमेन नरेश तेजवानी, कांतिलाल जैन, मदन बढ़ई, अनूप सोनी, तुलसी यादव, दशरथ निर्मलकर, गौरव शर्मा, तेखन सिन्हा एवं चमेली साहू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी एल्डरमेनों ने नगर के विकास, जनहित और नागरिकों की सेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। उन्होंने नव-नामांकित एल्डरमेनों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
महापौर अल्का बाघमार ने कहा कि एल्डरमेनों के अनुभव और सुझावों से नगर निगम की कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी एल्डरमेन नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे।
सभापति श्याम शर्मा ने कहा कि नगर निगम का प्रत्येक जनप्रतिनिधि विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। सभी के सामूहिक प्रयासों से दुर्ग को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त शहर बनाया जा सकता है।
शपथ ग्रहण समारोह में सभी नव-नामांकित एल्डरमेन अपने परिवारजनों और समर्थकों के साथ पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ पहुंचे। नई जिम्मेदारी मिलने की खुशी और आत्मविश्वास उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा था। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह का वातावरण उत्साह, गरिमा और उल्लास से परिपूर्ण रहा।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन, नरेंद्र बंजारे, शेखर चंद्राकर, काशीराम कोसरे, निकेश अग्रवाल, मनीष साहू, शशि साहू, लीलाधर पाल, शिव नायक, हर्षिका संभव जैन सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RO. NO 13910/80


एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.