होम / दुर्ग - भिलाई / पचरीपारा वार्ड में नवनिर्मित सामाजिक भवन का मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण
दुर्ग - भिलाई
पचरीपारा वार्ड में नवनिर्मित सामाजिक भवन का मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के पचरीपारा वार्ड में नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण आज केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने किया। उन्होंने भवन को क्षेत्रवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि सामाजिक भवन समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेंगे।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि सामाजिक भवन केवल आयोजनों के लिए एक स्थान नहीं, बल्कि समाज के लोगों के एक साथ जुड़ने, विचारों के आदान-प्रदान और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का केंद्र होते हैं। इस भवन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही विभिन्न सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी सहूलियत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि दुर्ग विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचनाओं का विस्तार करना हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि विकास कार्यों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और हर वार्ड में बेहतर सुविधाएं विकसित हों।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास निरंतर जारी रहेगा। जनता की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.