Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

कैलाश नगर, दुर्ग में गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने का मामला, पीड़ितों ने अरुण वोरा से लगाई गुहार

कैलाश नगर, दुर्ग में गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने का मामला, पीड़ितों ने अरुण वोरा से लगाई गुहार

37317012026091555455170120260844371000713977.webp

दुर्ग। कैलाश नगर, दुर्ग में विप्रन संघ को-ऑपरेटिव सोसायटी के समीप रहने वाले गरीब परिवारों के दो मकानों को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। इन मकानों को लोगों ने करीब 4-4 लाख रुपये की अपनी जीवनभर की जमा पूंजी से बनवाया था। मकान टूटने के बाद अब ये परिवार बेघर हो चुके हैं और किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं।
इस गंभीर और संवेदनशील मुद्दे को लेकर पीड़ित महिलाएं एवं परिवार वरिष्ठ नेता अरुण वोरा के पास पहुँचे और अपनी पीड़ा उनके समक्ष रखी। पीड़ितों ने बताया कि वे वर्षों तक किराए के मकानों में रहकर, थोड़ी-थोड़ी बचत कर अपने सपनों का आशियाना बना पाए थे, जिसे अब तोड़ दिया गया।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण वोरा ने कहा-“हम सवारते और बसाते हैं, उजाड़ते नहीं। गरीबों के आशियानों को इस तरह तोड़ा जाना अमानवीय है।”
अरुण वोरा ने इस विषय को लेकर जिला कलेक्टर से भी बातचीत की और उनसे आग्रह किया कि इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेकर प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ऐसे परिवारों के पुनर्वास एवं उचित समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए।
स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में किसी भी कार्रवाई से पहले वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी परिवार बेघर न हो।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.