होम / दुर्ग - भिलाई / पत्रकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: दुर्ग प्रेस क्लब ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
दुर्ग - भिलाई
पत्रकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: दुर्ग प्रेस क्लब ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
जंतर-मंतर में पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर हमला, दुर्ग प्रेस क्लब ने की कड़ी निंदा
दोषियों पर सख्त कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की उठाई मांग
दुर्ग। नई दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन की कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ हुई कथित हिंसा, दुर्व्यवहार और उन्हें निशाना बनाए जाने की घटना की दुर्ग प्रेस क्लब (सिटी प्रेस क्लब) ने कड़े शब्दों में निंदा की है। क्लब की ओर से जारी सर्वसम्मत प्रस्ताव में कहा गया कि समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों पर हमला करना, उनके साथ मारपीट करना, अभद्र व्यवहार करना और रिपोर्टिंग में बाधा उत्पन्न करना लोकतांत्रिक मूल्यों तथा स्वतंत्र पत्रकारिता पर सीधा हमला है।
दुर्ग प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र एवं क्लब के समस्त सदस्यों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके साथ किसी भी प्रकार की हिंसा, धमकी या उत्पीड़न न केवल प्रेस की स्वतंत्रता पर आघात है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है।
प्रेस क्लब ने मांग की है कि जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रदर्शन, आंदोलन अथवा संवेदनशील कवरेज के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।
दुर्ग प्रेस क्लब ने देशभर के पत्रकार संगठनों से भी इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज़ उठाने का आह्वान किया है, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपना दायित्व निभा सकें और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
प्रमुख मांगें
जंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच।
दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई।
कवरेज के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा की ठोस व्यवस्था।
पत्रकारों के सम्मान और स्वतंत्र कार्य वातावरण की गारंटी।
देशभर के पत्रकार संगठनों से एकजुट होकर आवाज़ उठाने की अपील।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.