Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

SP ऑफिस से 50 मीटर दूर चोरी! मध्यानी ऑटो स्टोर्स में 40 हजार की वारदात, CCTV में कैद हुआ चोर

SP ऑफिस से 50 मीटर दूर चोरी! मध्यानी ऑटो स्टोर्स में 40 हजार की वारदात, CCTV में कैद हुआ चोर

766181120250448544466eca2-de03-41e9-ab79-e9dd79d3f8d41763359800947-_1763366134(1).webp

दुर्ग। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज !
शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित मध्यानी ऑटो स्टोर्स में 15 नवंबर की रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि यह दुकान SP ऑफिस और पुलिस चौकी से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोर निडर होकर दुकान में घुसा और नकद व मोबाइल मिलाकर 40 हजार रुपए पार कर ले गया।

कूलर के सहारे चढ़कर दुकान में घुसा चोर

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। CCTV फुटेज के अनुसार, लगभग 20–21 साल का युवक रात 11:44 बजे बाइक से पीछे वाली गली से आया।
दीवार पर लगे डक्ट कूलर के सहारे ऊपर चढ़ा और दुकान में प्रवेश कर गया।

सीसीटीवी की केबल काटी लेकिन एक कैमरा बच गया

चोर ने अंदर आते ही लगभग सभी CCTV कैमरों की केबल काट दी, लेकिन एक कैमरा चालू रह गया। उसी कैमरे में पूरी वारदात साफ-साफ रिकॉर्ड हो गई।
फुटेज में चोर काउंटर से नकदी और मोबाइल निकालता तथा उसी रास्ते से भागता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

35 हजार नकद और मोबाइल चोरी

दुकान मालिक मोहित मध्यानी (28) ने बताया कि 15 नवंबर की रात करीब 9:15 बजे दुकान बंद की गई थी।
अगली सुबह 9:15 बजे दुकान खोलने पर काउंटर खुला मिला और करीब 35,000 रुपए नकद तथा 5,000 रुपए कीमत का सैमसंग S-01 अल्ट्रा मॉडल मोबाइल गायब था।

पहले से की गई थी रेकी

प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि आरोपी ने पहले से दुकान के पीछे वाली जगह की रेकी की थी। फुटेज भी इस बात की ओर इशारा करता है कि युवक इलाके से परिचित हो सकता है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, तकनीकी टीम की मदद से तलाश जारी

दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने धारा 331(4) एवं 305 बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
तकनीकी टीम फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
आसपास के अन्य CCTV भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे युवक की गतिशीलता का पता चल सके।

SP ऑफिस से कुछ ही दूरी पर हुई यह चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.