होम / दुर्ग - भिलाई / महतारी वंदन योजना से संवरा आरती का कल
दुर्ग - भिलाई
महतारी वंदन योजना से संवरा आरती का कल
दुर्ग की गलियों में सज रहा आत्मनिर्भरता का व्यवसाय*
दुर्ग/ महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक ऐसी दूरदर्शी पहल है, जिसने प्रदेश की लाखों महिलाओं के सपनों को पंख दिए हैं और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर समाज में एक नई पहचान भी दिलाई है। यह योजना वित्तीय सहायता के साथ-साथ महिलाओं के आत्मविश्वास और उनके स्वावलंबन का आधार बन रही है। इस बदलाव की एक जीती-जागती तस्वीर दुर्ग जिले के शांति नगर में देखने को मिलती है, जहाँ एक साधारण गृहणी ने शासन की इस मंशा को हकीकत में बदल दिया है।
दुर्ग नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 17, शांति नगर की रहने वाली श्रीमती आरती साहू की कहानी संघर्ष से सफलता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित राशि ने आरती के जीवन में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया। इस आर्थिक संबल का सही उपयोग करते हुए उन्होंने अपने हुनर और मेहनत के दम पर पूजा सामग्री, फूल और नारियल का एक छोटा व्यवसाय शुरू किया। आरती बताती हैं कि योजना से मिली मदद ने उन्हें शुरुआती पूंजी जुटाने में बहुत सहयोग किया। आज वे अपनी मेहनत से प्रतिमाह 5,000 से 6,000 रुपये तक कमा रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर और सुदृढ़ हुई है। आरती साहू जैसी महिलाओं की यह सफलता दर्शाती है कि जब नारी को सही अवसर और सरकारी योजनाओं का साथ मिलता है, तो वह न केवल अपने परिवार का सहारा बनती है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक मिसाल पेश करती है। श्रीमती आरती ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद किया। महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिला यह सम्मानजनक सहयोग आज प्रदेश की नारी शक्ति के सशक्तिकरण और समृद्धि के नये द्वार खोल रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.