Jwala

Express News

मनोरंजन

गरबा उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, राग बैंड की प्रस्तुतियों पर जमकर थिरके श्रद्धालु

गरबा उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, राग बैंड की प्रस्तुतियों पर जमकर थिरके श्रद्धालु

836151020261438301010616821.jpg

रंग-बिरंगी रोशनी, गगनचुंबी आतिशबाजी और ऐश्वर्या साहू की जोशीली एंकरिंग बनी आकर्षण का केंद्र

आज शाम शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Image after paragraph

दुर्ग । नवरात्रि पर्व के अवसर पर दुर्ग-भिलाई में गरबा उत्सव की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में दुर्ग के सिविल लाइन स्थित हॉकी ग्राउंड में दुर्ग नवनिर्माण समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय भव्य गरबा उत्सव के पहले दिन बुधवार की रात श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर निगम के पूर्व महापौर एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस गरबा उत्सव में लोगों ने गरबा की धुन पर थिरकते हुए मां दुर्गा की आराधना की। आयोजन में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ के सामने हॉकी ग्राउंड भी छोटा पड़ गया। ग्राउंड के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग उत्सव का आनंद लेते नजर आए। कार्यक्रम में जबलपुर की राग बैंड टीम ने धार्मिक गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वहीं एंकर ऐश्वर्या साहू की जोशीली एंकरिंग ने प्रतिभागियों और दर्शकों में उत्साह का संचार किया। आयोजन स्थल पर की गई आकर्षक विद्युत सजावट और गगनचुंबी आतिशबाजी ने उत्सव की भव्यता में चार चांद लगा दिए।

गरबा उत्सव में हुआ बवाल दुर्ग शहर में

https://www.instagram.com/reel/Dee83lgvbmI/?exln=MXhrcnN2emZucTV1Zw==

गरबा उत्सव में मचा हुआ बवाल 

रंग-बिरंगी रोशनी और संगीत के बीच श्रद्धालुओं ने घंटों गरबा उत्सव का आनंद लिया। गरबा उत्सव के प्रथम दिन हरिभूमि समाचार पत्र के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशेष अतिथि के रूप में रुंगटा कॉलेज के डायरेक्टर संजय रुंगटा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेन्द्र साहू, पार्षद सरिता विनोद चंद्राकर, संजय अग्रवाल एवं दीपक साहू उपस्थित रहे। इनके अलावा कांग्रेस के विभिन्न नेताओं तथा धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और अन्य क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने भी अतिथि के रूप में मंच की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए दुर्ग नवनिर्माण समिति के प्रयासों की प्रशंसा की और सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल को बधाई दी। गरबा उत्सव के शिल्पकार एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल एवं दुर्ग नवनिर्माण समिति के अध्यक्ष गौरव उमरे ने कहा कि यह आयोजन केवल गरबा नृत्य तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और मां दुर्गा की आराधना का उत्सव है। ऐसे आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं। उन्होंने गरबा उत्सव में उत्साहपूर्वक शामिल होने वाली महिलाओं, पुरुषों और युवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों की भागीदारी और सहयोग से यह आयोजन लगातार भव्य रूप ले रहा है। पहले दिन उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ ने आयोजन को यादगार बना दिया। दो दिवसीय गरबा उत्सव के दूसरे दिन आज 15 अक्टूबर को शाम 7 बजे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस के नेताओं तथा धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति भी रहेगी। दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन की व्यवस्थाओं में दुर्ग नवनिर्माण समिति के अध्यक्ष गौरव उमरे के साथ सदस्य रायसिंह ढिकोला, अजय शर्मा, आयुष शर्मा, चिराग शर्मा, सुशील भारद्वाज सहित समिति के अन्य सदस्य जुटे हुए हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि दूसरे दिन भी गरबा उत्सव में श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी रहेगी और मां दुर्गा की आराधना के साथ सांस्कृतिक उल्लास का यह आयोजन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

 

--



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.