Jwala

Express News

धर्म

माता कालिका परिवार की भव्य चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने की सहभागिता

माता कालिका परिवार की भव्य चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने की सहभागिता

266151020261735321010624464.jpg

माता रानी के जयकारों से गूंजा बेमेतरा, विधायक दीपेश साहू और नपा अध्यक्ष विजय सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

बेमेतरा /- धर्मनगरी बेमेतरा में माता कालिका परिवार द्वारा श्रद्धा, भक्ति और आस्था का संदेश देते हुए भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। तीसरे वर्ष आयोजित इस चुनरी यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली यात्रा ने पूरे शहर को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

भव्य चुनरी यात्रा का शुभारंभ माता कालिका मंदिर से हुआ। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए माता भद्रकाली मंदिर पहुंची, जहां आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं ने माता रानी को विधिवत चुनरी अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।Image after paragraph

जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता -

यात्रा में बेमेतरा विधायक * श्री दीपेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा*, सभापति गौरव साहू, पार्षद सिमरन ताम्रकार, निशा चौबे, महामंत्री संदीप यादव, डॉ. विनय साहू, राकेश वर्मा, भानु राम साहू, योगेश वर्मा, डॉ. नरेश साहू, गोलू कोसले, मीनू पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विधायक दीपेश साहू बोले - धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और आस्था के प्रतीक -

विधायक श्री दीपेश साहू ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और अटूट आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं। बेमेतरा की पहचान धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता से है। लगातार तीसरे वर्ष इतनी भव्यता के साथ चुनरी यात्रा का आयोजन करना सराहनीय है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। उन्होंने माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

- धार्मिक आयोजनों से मजबूत होती है सामाजिक एकता... विजय सिंहा

नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा ने कहा कि माता रानी की भक्ति से जुड़े ऐसे धार्मिक आयोजन पूरे समाज को एक सूत्र में बांधते हैं। जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक साथ आस्था के साथ शामिल होते हैं तो एकता, भाईचारे और सद्भाव की भावना और मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

धुमाल की प्रस्तुति और मां काली की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र -

यात्रा के दौरान लिटिल स्टार साईं कृपा धुमाल, नागपुर की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं, कातरोग के अघोरी एवं मां काली की आकर्षक झांकी कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे। ढोल-नगाड़ों, धुमाल की गूंज और माता रानी के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा।

इस भव्य यात्रा को सफल बनाने में शिवम साहू, युवराज पटेल, सुनील देवांगन, कैलाश सिन्हा, सुमित सिन्हा, कीर्ति साहू, डॉ. रिंकू वर्मा, लव यादव, शुभम सिन्हा, यश रजक, अमृत साहू, धर्मेंद्र साहू, अभिषेक निषाद, मुखेंद्र साहू, भानु साहू, मनीष साहू और आदित्य यादव सहित आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.