रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिलीज टलने की खबरों के बीच मेकर्स ने नया पोस्टर जारी किया है। जानिए कब आएगी रजनकांत की मच अवेटेड फिल्म।
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस उनकी आगमी फिल्म 'जेलर 2' के इंताजर में हैं। लंबे समय से फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। फिल्म के पोस्टपोन होने की खबरों के बीच मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर साफ कर दिया है कि फिल्म तय समय पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी
प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह हाथ में बंदूक लिए अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में रजनीकांत का इंटेंस लुक और हाथ में बंदूक उनके किरदार की दमदार वापसी का संकेत दे रहा है। पोस्टर के साथ एक बार फिर 15 अक्टूबर 2026 की रिलीज डेट की पुष्टि की गई है।
‘Jailer 2’ की रिलीज में नहीं हुआ बदलाव
पिछले कुछ समय से खबरें सामने आ रही थीं कि फिल्म के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग की जा सकती है और इसी वजह से इसकी रिलीज आगे बढ़ सकती है। इन रिपोर्ट्स के बाद फैंस के बीच भी फिल्म को लेकर असमंजस की स्थिति थी।
हालांकि, मेकर्स के नए पोस्टर ने इन सभी अटकलों पर ब्रेक लगा दिया है और साफ कर दिया है कि ये फिल्म ‘15 अक्टूबर 2026’ को दशहरा के मौके पर ही रिलीज होगी।
Ala Bolelo’ गाना हुआ रिलीज
मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत पहले ही कर दी है। फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर जारी होने के बाद हाल ही में ‘अला बोलेलो’ गाना भी रिलीज किया गया, जिसमें अभिनेत्री शमना कासिम की स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिली।
फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी बड़ी है। रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, मोहनलाल, शिवराजकुमार, मिर्ना मेनन, योगी बाबू और जाफर सादिक जैसे कलाकारों की वापसी की चर्चा है। इसके अलावा कुछ अन्य कलाकारों के भी फिल्म का हिस्सा होने की खबरें हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.