Jwala

Express News

ग्वालियर

ग्वालियर में CM को काले झंडे दिखाने का प्रयास:फूलबाग से अपने वाहन में बैठाकर ले गई पुलिस; बोले- अंबेडकर मूर्ति पर सरकार खामोश

ग्वालियर में CM को काले झंडे दिखाने का प्रयास:फूलबाग से अपने वाहन में बैठाकर ले गई पुलिस; बोले- अंबेडकर मूर्ति पर सरकार खामोश

936280620251301581-1_1751109833.webp

ग्वालियर में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सभी को फूलबाग पाइंट से एसएसपी ऑफिस ले जाया गया। काले झंडे दिखाने वाले लोग हाईकोर्ट परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना पर सरकार की खामोशी और 13 फीसदी ओबीसी आरक्षण अन होल्ड नहीं करने पर नाराज थे।

काले झंडे दिखाने वालों का नेतृत्व एडवोकेट विश्वजीत रतौनिया कर रहे थे। पुलिस ने सभी को निगरानी में लिया है। सीएम का भिंड जिले के दंदरौआ में कार्यक्रम है। वे शाम को 6 बजे ग्वालियर वापस लौटेंगे। इसके बाद भोपाल के लिए रवाना होंगे।

RO. NO 13910/80

काले झंडे दिखाने का प्रयास था, जिस पर पुलिस ने पकड़ा

काले झंडे दिखाने का प्रयास था, जिस पर पुलिस ने पकड़ा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव शनिवार को ग्वालियर, भिंड व निवाड़ी के प्रवास हैं। सीएम डॉ. यादव दोपहर 12.45 बजे ग्वालियर पहुंचे थे और एयरपोर्ट से ही वह सीधे हेलिकॉप्टर से ग्वालियर टेकनपुर अंबेडकर धाम पहुंचे। यहां अंबेडकर धाम के लिए चिह्नित जगह और तैयारियों का अवलोकन किया है। इसके बाद वह लगभग दो बजे टेकनपुर से पृथ्वीपुर निवाड़ी के लिए रवाना हुए थे।

शाम को पांच बजे सीएम भिंड दंदरौआ धाम पहुंचना है। जब सीएम ग्वालियर आए थे तो कुछ लोगों ने पहले से ही सीएम यादव को काले झंडे दिखाने के लिए तैयारी कर ली थी।

सीएम को काले झंडे दिखाने के पीछे भी यही कारण है। सोशल मीडिया पर भी काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था। जिस पर पुलिस ने पहले ही घेराबंदी कर फूलबाग चौराहा पर ही इन वकीलों को रोक लिया था। पुलिस अपने वाहन में सभी 10 से 15 लोगों को लेकर एसएसपी धर्मवीर सिंह के पास ले गई। यहां सभी को समझाया है। इस पर पुलिस का कहना है कि हमने किसी को पकड़ा नहीं है बल्कि समझाया है।

अंबेडकर मूर्ति विवाद पर खामोशी से नाराजगी इस मामले में काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे एडवोकेट विश्वजीत रतौनिया का कहना है कि हाईकोर्ट परिसर में अंबेडकर मूर्ति विवाद पर हमने सीएम डॉ. यादव को ज्ञापन दिया है लेकिन उसके बाद भी सरकार अपना रुख स्पष्ट नहीं कर रही है कि वह क्या चाहती है और किसके पक्ष में है। सरकार की खामोशी से हम लोग नाराज हैं। इसलिए हमने काले झंडे दिखाने की तैयारी की थी, लेकिन पुलिस ने हमें पहले ही रोक लिया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.