Jwala

Express News

ग्वालियर

ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर: शीतला माता मंदिर जा रहे 41 श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत, 26 घायल; 8 पुलिसकर्मी-अफसर सस्पेंड

ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर: शीतला माता मंदिर जा रहे 41 श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत, 26 घायल; 8 पुलिसकर्मी-अफसर सस्पेंड

37518102026115518gwalior_road_accident_1792294787.webp

ग्वालियर में शनिवार देर रात शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ भीषण हादसा हो गया। चीनौर रोड पर ढलान से उतरते समय धान से भरा तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया। ट्रक ने सड़क किनारे दर्शन के लिए लाइन में लगे 41 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मियों समेत 26 लोग घायल हो गए।

हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ। ट्रक पुलिस चेकपोस्ट तोड़ते हुए मंदिर के गेट और बाहरी दीवार से टकरा गया। टक्कर से दीवार ढह गई और कई लोग मलबे में दब गए। घायलों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

RO. NO Ooo
❮ ❯

पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर गूगल मैप की मदद से ट्रक चला रहा था। उसने ब्रेक फेल होने की बात कही है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद सरकार ने सिटी एसपी को हटा दिया और चार टीआई समेत आठ अफसरों व पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

पहाड़ी ढलान पर बेकाबू हुआ ट्रक
हादसा शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे हुआ। चीनौर की ओर से शीतला माता मंदिर आ रहा धान से भरा ट्रक तीखी ढलान पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसा और मंदिर के प्रवेश द्वार व बाहरी दीवार से टकरा गया। टक्कर के बाद दीवार का हिस्सा ढह गया और कुछ लोग मलबे में दब गए।

 

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

Gwalior temple tragedy

हादसे में जान गंवाने वाले 15 श्रद्धालुओं की सूची

क्र. सं. मृतक का नाम आयु निवासी
1 गौरव परिहार 18 वर्ष बड़ागांव, खुरेरी
2 पवन राठौर 23 वर्ष गदाईपुरा, हजीरा
3 प्रिंस जाटव 16 वर्ष ठाठीपुर, चौहान प्याऊ, गल्ला कोठार
4 देवेश बघेल 17 वर्ष मावटा, भितरवार
5 हेमंत राठौर उपलब्ध नहीं शिवनगर, गदाईपुरा
6 सतेन्द्र सिंह 22 वर्ष महलगांव
7 सरला तोमर 50 वर्ष हनुमान पहाड़ी, गुढ़ा गुढ़ी का नाका
8 महेश शर्मा 45 वर्ष सहसराम, गसवानी, जिला श्योपुर
9 विमलेश बघेल 18 वर्ष महागावरा, थाना सीहोर, जिला शिवपुरी
10 शौर्य शर्मा 15 वर्ष सहसराम, श्योपुर
11 दिव्यांश कुशवाहा 17 वर्ष महेशपुरा, सिकंदर कम्पू
12 लव त्यागी 15 वर्ष मुरैना, हाल निवासी गदाईपुरा
13 अमन त्यागी 13 वर्ष मुरैना, हाल निवासी गदाईपुरा
14 अशोक त्यागी 45 वर्ष सदर
15 नीतेश उर्फ रितेश 18 वर्ष मेला ग्राउंड, दुल्लापुर

भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
नवरात्रि के दौरान शीतला माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर की ओर जाने वाले पहाड़ी मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेड और पुलिस चेक-पॉइंट लगाए गए थे। इसके बावजूद ट्रक प्रतिबंधित मार्ग पर कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। ट्रक की तकनीकी जांच के जरिए हादसे के कारणों का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png
RO. NO Ooo

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.