Jwala

Express News

भोपाल

भोपाल में 60 फीट के रावण का होगा दहन: कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले भी जलेंगे; 67वें साल का आयोजन

भोपाल के टीटी नगर स्थित जवाहर चौक दशहरा मैदान में नागरिक कल्याण समिति 67वें वर्ष विजयदशमी उत्सव आयोजित करेगी। कार्यक्रम में 60 फीट के रावण और 55-55 फीट के कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। शाम 6 बजे शुरू होने वाले आयोजन में विशेष आतिशबाजी, विशिष्ट हस्तियों का सम्मान और स्मारिका विमोचन भी होगा। महिलाओं और बच्चों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था की गई है।

72918102026124920bhopal_news_1792263859.webp

भोपाल: राजधानी भोपाल में विजयदशमी का पर्व परंपरागत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। टीटी नगर के जवाहर चौक दशहरा मैदान में नागरिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 60 फीट ऊंचे रावण और 55-55 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। समिति इस साल अपने आयोजन का 67वां वर्ष मना रही है। कार्यक्रम में रंगारंग आतिशबाजी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विशिष्ट हस्तियों का सम्मान मुख्य आकर्षण रहेंगे।

कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल
आयोजन में गुफा मंदिर के महंत राम प्रवेश दास मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

RO. NO Ooo
❮ ❯

समिति के सचिव सचिन मनीष व्योहार, स्वागत अध्यक्ष वात्स्यायन सोनू भाभा और समन्वयक अजय श्रीवास्तव ‘नीलू’ के मुताबिक, विजयदशमी के अवसर पर देश के जाने-माने खिलाड़ियों, चिकित्सकों और साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।

आतिशबाजी और पुतलों का दहन रहेगा आकर्षण
इस बार रावण दहन के साथ विशेष आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। राधौगढ़ और भोपाल के कलाकार ऐतिहासिक शैली में आतिशबाजी प्रस्तुत करेंगे। आयोजन में रावण और मेघनाथ की आंखों से शोले निकलने जैसे विशेष दृश्य भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेंगे।

महिलाओं और बच्चों के लिए अलग व्यवस्था
कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के बैठने के लिए अलग व्यवस्था की गई है। आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस, नगर निगम, शासन और लोक निर्माण विभाग के सहयोग से इंतजाम किए जा रहे हैं।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मैदान में बैठने की व्यवस्था पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रहेगी। कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू होगा। समिति ने शहरवासियों से परिवार के साथ पहुंचकर विजयदशमी उत्सव में शामिल होने की अपील की है।

वहीं, आयोजन की तैयारियों, आमंत्रण पत्र वितरण और व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए शाम 4:30 बजे दशहरा मैदान में बैठक आयोजित की गई है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png
RO. NO Ooo

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.