Jwala

Express News

ग्वालियर

ट्रेन में फर्जी टीटीई बना, यात्रियों को दिया टिकट:सीट के नाम पर वसूली भी की; ग्वालियर में पकड़ा गया तो खुद को बताया फौजी

ट्रेन में फर्जी टीटीई बना, यात्रियों को दिया टिकट:सीट के नाम पर वसूली भी की; ग्वालियर में पकड़ा गया तो खुद को बताया फौजी

91323102025070501gif-38-1_1761202298.webp

ग्वालियर में झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से वसूली कर रहा एक फर्जी टीटीई पकड़ा गया। यह शख्स झांसी से ग्वालियर तक बिना टिकट यात्रा कर रहा था और यात्रियों से सीट दिलाने के नाम पर रुपए वसूल रहा था। एक यात्री ने उसका वीडियो बनाकर रेलवे के सोशल मीडिया अकाउंट पर टैग किया, जिसके बाद रेलवे प्रबंधन और जीआरपी हरकत में आ गए।

ग्वालियर पहुंचने पर फर्जी टीटीई को हिरासत में लिया गया। जब यह पकड़ा गया तो खुद को आर्मी का जवान बताया। यह यह पूरी घटना बुधवार की है। जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेलिया ने बताया कि आरोपी ने खुद को फौजी बताते हुए बबीना में पदस्थ होना कहा। आरोपी का नाम कमल पांडेय है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह नशे की हालत में था। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जानकारी एमसीओ को दी गई है।

RO. NO 13910/80

वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे टीम ने की कार्रवाई

रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बुधवार शाम झेलम एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह यात्रियों से बिना टिकट यात्रा करने पर वसूली कर रहा था। वह वेटिंग टिकट वाले यात्रियों से सीट देने के नाम पर रुपए लेते हुए भी नजर आया।

वीडियो की जानकारी मिलते ही मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ग्वालियर और कमर्शियल कंट्रोल विभाग सक्रिय हुए और झेलम एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11077 डाउन) में जांच टीम भेजी। सीटीआई ग्वालियर राजीव शर्मा और आरपीएफ स्टाफ ने जनरल और दिव्यांग कोच में संयुक्त जांच की, जहां आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके पास से 1620 रुपए नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने झांसी से ग्वालियर तक कई यात्रियों से पैसे लेने की बात स्वीकार की।

पकड़े जाने पर खुद को बताया फौजी

जब रेलवे टीम ने उसे पकड़ा, तो उसने अपना नाम कमल पांडेय बताया और दावा किया कि वह भारतीय सेना में बबीना में पदस्थ है। हालांकि, जांच में उसका दावा संदिग्ध पाया गया। रेलवे स्टाफ ने आरोपी को जीआरपी के सुपुर्द कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहें और टिकट जांच के दौरान वर्दीधारी असली स्टाफ की पहचान अवश्य करें।

यात्रियों के लिए चेतावनी: फर्जी टीटीई की शिकायत करें 139 पर

यह पहला मामला नहीं है जब फर्जी टीटीई ने यात्रियों को ठगा हो। इससे पहले भी 2023 में ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर दो बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। आरोपी टीटीई की तरह दिखने वाली वर्दी पहनकर यात्रियों से पैसे वसूलते थे।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान ऐसे फर्जीवाड़े बढ़ जाते हैं, इसलिए यात्रियों को सजग रहना चाहिए। संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें।

रेलवे रिकॉर्ड के अनुसार, 4 अप्रैल 2024 को भी जम्मूतवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस में एक व्यक्ति ने खुद को “इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर” बताकर यात्रियों से वसूली की थी। उस मामले में फर्जी अधिकारी को ग्वालियर स्टेशन पर डिप्टी सीटीआई देवेंद्र श्रीवास्तव ने पकड़ा था।

आरपीएफ टीआई मनोज कुमार ने बताया, झेलम एक्सप्रेस में यात्रियों से अवैध वसूली करते हुए एक फर्जी टीटीई को पकड़ा गया है। आरोपी को कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.