Jwala

Express News

ग्वालियर

आरक्षण न देना पड़े, इसलिए 30 हजार पद खाली: ग्वालियर में सुप्रिया श्रीनेत ने उठाए सवाल; संविधान बचाओ रैली में जुटे हजारों कांग्रेसी

आरक्षण न देना पड़े, इसलिए 30 हजार पद खाली: ग्वालियर में सुप्रिया श्रीनेत ने उठाए सवाल; संविधान बचाओ रैली में जुटे हजारों कांग्रेसी

91529042025050452samvidhan_bachao_rally_1745831141.webp

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को ग्वालियर में संविधान बचाओ रैली आयोजित की। इसमें दिग्विजय सिंह जीतू पटवारी सहित MP कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल हुए। सुप्रिया श्रीनेत ने देश के सियासी मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा, संविधान बदलने वालों को देश की जनता ने सबक सिखाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, मध्य प्रदेश में दलित उत्पीड़ना की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने, गुना, मुरैना, टीकमगढ़ और छतरपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, इन वारदातों को हम रैली करके नहीं रोक पाएंगे। सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरना पड़ेगा। शोषित समाज में भरोसा पैदा करना होगा। 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की मजबूती पर जोर देते हुए कहा, कांग्रेस मध्य प्रदेश में मजबूत है, लेकिन हमें गांव-गांव में कार्यकर्ताओं को एक्टिव करना पड़ेगा। लोगों में संपर्क बढ़ाना पड़ेगा, उनके सुख-दुख में शामिल होकर जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने होंगे। 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले-

  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, यह  संविधान बचाओ रैली को नागरिक रैली है। क्योंकि संविधान ही आपको बराबरी का अधिकार देता है। युवाओं को नौकरी-रोजगार, दलित पिछड़ों को आरक्षण का अधिकार देता है, लेकिन आज सब कुछ बदल सा गया है। भाजपा की सरकारें चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने आपके संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही हैं। 
  • प्रधानमंत्री जी आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं, लेकिन 70 से अधिक युवाओं के स्टार्टअप बंद हो गए। सरकारी विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं, लेकिन नियुक्तियां नहीं की जा रहीं। क्योंकि आपको का आरक्षण देना पड़ जाएगा। बड़े बड़े पूंजीपतियों को ठेके दे दिए, जो आउटसोर्स के नाम पर हमारे युवाओं का शोषण करते हैं। 
  • मैंने विधानसभा में युवाओं से जुड़ा यह मुद्दा उठाया था, लेकिन सरकार जवाब नहीं दे पाई। दतिया में पूर्व गृहमंत्री का इतना आतंक है कि कोई व्यक्ति कांग्रेस के कार्यक्रम में आ गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाती है। 

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा-
कांग्रेस सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, सरकारी विभागों में 30 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। ताकि, एससी-एसटी और ओबीसी के युवाओं को आरक्षण न देना पड़े। इन विभागों में कांट्रेक्ट और आउटसोर्स के जरिए नियुक्तियां की गई हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता आदिवासी के ऊपर पेशाब कर देता है। दलित युवक को गोली मार दी जाती है। 

मुरैना में दलित परिवार से मिले पटवारी 
PCC चीफ जीतू पटवारी रैली से पहले मुरैना के हिंगोना गांव पहुंचे। यहां उस दलित परिवार से मुलाकात की, जिसके बेटे (संजय सेमिल) को आम्बेडकर जयंती के जुलूस में डीजे बजाने पर गोली मार दी गई थी। जीतू पटवारी ने मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट कर लिखा-बीजेपी सरकार के मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के समर्थकों ने दलित संजय सेमिल को गोली मारी थी। 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.