Jwala

Express News

इंदौर

182 मकानों पर निगम की कार्रवाई:रोड के दूसरी तरफ के मकानों-दुकानों को तोड़ा

182 मकानों पर निगम की कार्रवाई:रोड के दूसरी तरफ के मकानों-दुकानों को तोड़ा

91106112025143958whatsappvideo2025-11-06at121944pm-ezgifcom-optimiz_1762419040.webp

एमआर-9 से एलआईजी लिंक रोड चौड़ीकरण के काम में बाधक मकानों को हटाने की कार्र‌वाई गुरुवार को फिर की गई। आज 182 मकानों-दुकानों के हिस्सों को तोड़ा जा रहा है। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने 140 से ज्यादा मकानों पर ये कार्रवाई की थी। आज रोड के दूसरी तरफ बने मकानों-दुकानों को तोड़ा जा रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में नगर निगम का अमला दलबल के साथ यहां पहुंच गया था।

नगर निगम की कार्रवाई के पहले ही रहवासियों ने अपने-अपने मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया था। साथ ही मकानों में रखा सामान भी शिफ्ट कर दिया था। बता दें कि नगर निगम की टीम ने पहले ही नोटिस देकर मकानों पर मार्किंग कर दी थी। जिसके चलते लोगों ने उतने हिस्से को तोड़ने का काम पहले ही शुरू कर दिया था।

RO. NO 13910/80

मकानों पर कार्रवाई करती नगर निगम की रिमूवल टीम।

मकानों पर कार्रवाई करती नगर निगम की रिमूवल टीम।

182 मकानों-दुकानों पर कार्रवाई

मालवीय नगर गली नंबर 2 से एलआईजी लिंक रोड तक सड़क चौड़ीकरण का काम किया जाना है। इसकी जद में आने वाले मकानों-दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जा रही है। बाधक मकानों को कुछ महीने पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे। मंगलवार को नगर निगम के अमले ने 5 जेसीबी और 5 पोकलेन मशीन की मदद से रोड के एक तरफ बने मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई थी।

गुरुवार को दोबारा निगम का अमला 5 जेसीबी और 5 पोकलेन मशीन के साथ मौके पर पहुंचा और आज रोड के दूसरे तरफ के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। ये कार्र‌वाई शाम तक जारी रहेगी। जिसके बाद मलवा उठाया जाएगा। आज 182 मकानों को हटाने की कार्र‌वाई की जा रही है। वहीं बाधक मकान में रहने वाले 28 परिवारों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत शिफ्ट किया गया है।

गुरुवार को नगर निगम की टीम ने मकानों पर की कार्र‌वाई।

गुरुवार को नगर निगम की टीम ने मकानों पर की कार्र‌वाई।

नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर ये कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, भवन अधिकारी विनोद अग्रवाल, भवन निरीक्षक सचिन गहलोत, रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे, निगम का रिमूवल अमला और पुलिस बल मौजूद रहा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.