Jwala

Express News

इंदौर

स्टूडेंट्स का षड्यंत्र, नेपाल जैसा GenZ प्रोटेस्ट प्लान पकड़ाया:इंदौर के DAVV के सीनियर्स ने की सीक्रेट मीटिंग; कैंपेन चलाने जूनियर्स से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनवाए

स्टूडेंट्स का षड्यंत्र, नेपाल जैसा GenZ प्रोटेस्ट प्लान पकड़ाया:इंदौर के DAVV के सीनियर्स ने की सीक्रेट मीटिंग; कैंपेन चलाने जूनियर्स से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनवाए

79030092025162251gif-94_1759220617.webp

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) में नेपाल की तर्ज पर GenZ प्रोटेस्ट की तैयारी थी। ये खुलासा यूनिवर्सिटी की एंटी रैगिंग कमेटी ने किया है। कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, सीनियर स्टूडेंट ने फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों पर आंदोलन की तैयारी का दबाव बनाया था। वहीं देर शाम को कुलपति राकेश सिंघई ने GenZ प्रोटेस्ट जैसी बात से इनकार किया है।

सीनियर्स ने फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स को फर्जी ईमेल आईडी और ट्विटर अकाउंट बनाने, सोशल मीडिया पर सीनियर्स के संदेश रीट्वीट करने और विशेष हैशटैग वायरल करने के लिए कहा था। विरोध करने पर उन्हें बैच आउट करने की धमकी भी दी थी।

RO. NO 13910/80

रिपोर्ट के अनुसार, सीनियर छात्र अमन पटेल के कहने पर फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट विवेक शर्मा ने अन्य छात्रों के फोन से वॉट्सऐप मैसेज डिलीट कराए। फर्स्ट ईयर के एक अन्य छात्र उमंग अग्रवाल के बनाए गए “सीनियर इंट्रोडक्शन” नाम के वॉट्सऐप ग्रुप में आंदोलन के लिए निर्देशों को साझा भी किया गया।

नेपाल की तर्ज पर GenZ प्रोटेस्ट प्लान जैसी कोई बात नहीं; कुलपति कुलपति राकेश सिंघई ने बताया कि मामले में अभी देर रात तक मीटिंग चल रही है। अभी तक नेपाल की तर्ज पर GenZ प्रोटेस्ट प्लान ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। कैंपेन चलाने के लिए जूनियर्स से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनवाए, इसे लेकर संभवत: एंटी रैगिंग कमेटी ने ओवर रिएक्ट किया है। मीटिंग के मिनट टू मिनट को लेकर जल्दी ही स्थिति स्पष्ट होगी।

शिवसागर रेस्टोरेंट में मीटिंग हुई जांच में सामने आया कि IET के छात्र शिवसागर रेस्टोरेंट में इकट्ठा हुए थे। यहीं सीनियर्स ने फर्स्ट ईयर के छात्रों पर हॉस्टल नियमों की आड़ में दबाव बनाया। इस मीटिंग में अमन पटेल के साथ आदर्श मकवाना, आदित्य शर्मा, सुनील अहिरवार, नमन पांडे, यशश्वी मिश्रा और धवल चौधरी के साथ कई छात्र मौजूद थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमन पटेल ने हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की बात भी की थी। उसका छोटा भाई अनुज पटेल प्रथम वर्ष का छात्र है। वह अवैध रूप से हॉस्टल में रह रहा था और अमन के लिए एजेंट का काम कर रहा था।

DAVV की एंटी रैगिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में ये अनुशंसा की है।

DAVV की एंटी रैगिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में ये अनुशंसा की है।

कमेटी की सिफारिश- एफआईआर हो यूनिवर्सिटी की एंटी रैगिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में DAVV प्रबंधन को सिफारिश की है कि आरोपी छात्रों के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। इसमें रैगिंग, धमकाने, फर्जी आईडी बनवाने, विश्वविद्यालय विरोधी माहौल तैयार करने और डिजिटल साक्ष्य मिटाने जैसे आरोप शामिल हों।

कमेटी ने अमन पटेल पिता अशोक पटेल, आदर्श मकवाना पिता राधेश्याम मकवाना, आदित्य शर्मा पिता राजीव शर्मा, अनुज पटेल पिता अशोक पटेल और उमंग अग्रवाल पिता दिनेश अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है?

समिति ने साइबर सेल से जांच करवा कर शिवसागर रेस्टोरेंट की मीटिंग में शामिल अन्य छात्रों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सिफारिश की है।

एंटी रैगिंग कमेटी ने इन छात्रों पर कार्रवाई की मांग की है।

एंटी रैगिंग कमेटी ने इन छात्रों पर कार्रवाई की मांग की है।

कुलपति बोले- पुलिस से शिकायत की कुलपति राकेश सिंघई ने बताया कि एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस से शिकायत की गई है। अभी नामजद शिकायत नहीं की है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। एंटी रैगिंग कमेटी ने नेपाल में हुए आंदोलन की बात लिखी है, इस बारे में विस्तृत जांच की जाएगी।

कुलपति ने बताया कि बीते दिन हुई रैगिंग के मामले में कुछ सीनियर स्टूडेंट को हॉस्टल से निकाला गया था। कुछ को सेमेस्टर से बाहर किया था जबकि अन्य पर आर्थिक दंड लगाया था। उसका बदला लेने के लिए स्टूडेंट ने ये प्लानिंग की है।

इन लोगों ने जूनियर स्टूडेंट्स को रेस्टोरेंट में धमकाया था। इसके बाद कुछ जूनियर या सीनियर स्टूडेंट ने डीवीआर चुराई और सीसीटीवी तोड़ दिए। इनका मकसद क्या है, इसकी जांच की जाएगी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मालवा प्रांत के सोशल मीडिया संयोजक सार्थक जैन ने बताया कि अमन पटेल डीएवीवी कार्यकारिणी में सह मंत्री रहा है। फिलहाल किसी पद पर नहीं है।

अमल पटेल को 2 साल पहले परिषद से निकाल दिया था अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष प्रोफेसर केके धाकड़ ने बताया कि जिस अमल पटेल छात्र का नाम सामने आया है, वह पहले परिषद से जुड़ा हुआ था। व्यवहार अच्छा नहीं होने के कारण उसे हटा दिया गया था। 2 साल से उसकी कोई भूमिका नहीं है और न ही वह परिषद के लिए सक्रिय है। इसके अलावा अन्य छात्र भी रैगिंग के मामले में लिप्त नहीं हैं।

ADCP बोले- IET डिपार्टमेंट के आवेदन को जांच में लिया एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने कहा कि DAVV के आईईटी डिपार्टमेंट के अफसर ने कल रात एक आवेदन दिया है। इसमें बताया गया है कि एंटी रैगिंग कमेटी की मीटिंग ली गई थी, जिसमें 5 छात्रों के खिलाफ एफआईआर करने को कहा है। आवेदन को जांच में ले लिया है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.